उपद्रवियों की खैर नहीं! जुमे की नमाज को लेकर पुलिस का खास प्लान, ऐसे हो रही निगरानी
Bareilly News: बरेली में आज जुमे की नमाज अदा की जानी है। पिछले शुक्रवार को हुए बवाल के बाद इस बार प्रशासन पूरी तरह सख्त है। अलर्ट जारी है और चप्पे - चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं वो भी हजारों की संख्या में। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस और प्रशासन इस बार कोई कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते जिससे दोबारा उपद्रवियों को मौका मिले। जगह जगह गश्त की जा रही है।
बंद है इंटरनेट सेवा
बरेली में अराजकतत्व किसी तरह का कोई भ्रम नहीं फैला पाए, कोई गलत पोस्ट ना कर पाए इसके लिए यहां शनिवार तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए 8 हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस-पीएसी और आरआरएफ के 8500 जवान तैनात किए गए हैं। ड्रोन से छतों को की निगरानी की जा रही है।

चार सुपर जोन और चार स्पेशल जोन में बांटकर
चार सुपर जोन और चार स्पेशल जोन में बांटकर पुलिस विशेष सुरक्षा में लगी है। पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों की नजर इस पूरे सुरक्षा तंत्र पर है। हालांकि आईएमसी कार्यकर्ताओं का विरोध अभी भी जारी है। कुछ उपद्रवियों द्वारा अभी भी माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आज जुमे की नमाज से पहले प्रशासन अलर्ट मोडपर है। जगह जगह सुरक्षा बल तैनात हैं। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। उपद्रवियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। अफवाह फैलाने की आशंका थी, इसलिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है। बरेली जोन के आठ अन्य जिलों से आई पुलिस फोर्स और पीएसी को यहां रोका गया है। ड्रोन से निगरानी करने वाली टीमों की संख्या आठ कर दी गई है। यह टीमें सुबह से ही संवेदनशील इलाकों के मकानों की छतों की तलाशी ड्रोन से कर रहीं हैं। प्रशासन 5 या उससे ज्यादा लोग एक साथ कहीं इकठ्ठा होते हैं तो उन पर कारवाई की जाएगी, उन यूट्यूबरो की तलाश की जा रही है जो नफरत फैलाने यह गलत पोस्ट करने वाले हैं। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications