PM Awas Yojna: इस तिथि तक जोड़े जाएंगे पात्रों के नाम, ऐसे भी कर सकते हैं आवेदन, जल्द कर लें यह काम
PM Awas Yojna Latest News Uttar Pradesh: केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री आवास को लेकर लोगों में उत्सुकता है। घर का सपना सभी का होता है। खासकर ऐसे लोग जो बड़ी मुश्किल से दो वक्त का खाना खाते हैं अगर उनके इस सपने को पंख लगने लगे तो फिर क्या! पीएम आवास योजना एक ऐसी ही योजना है जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आवास देने की सुविधा उपलब्ध कराती है। इस बार भी पत्रों का सर्वे कर सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। नियम और शर्तों। में भी बदलाव है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने महराजगंज के परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी से खास बातचीत की।
तैयार की जा रही सूची
परियोजना निदेशक ने बताया कि 1 जनवरी से ही सूची तैयार करने का काम जारी है। लाभार्थियों का चयन कई चरणों में किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर लेखपाल, सचिव भी लाभार्थियों की सूची तैयार कर रहे है।

खुद भी कर सकते हैं आवेदन
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि वे आवास योजना के पात्र है तो खुद भी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
होगी जांच
सूची में जिनका आवेदन होगा उनकी जांच की जाएगी कि वे पात्रता की सभी शर्तों को पूरा कर रहे हैं या नहीं।
नाम जोड़ने की यह है अंतिम तिथि
परियोजना निदेशक ने बताया कि लाभार्थी 31 मार्च तक अपना जुड़वा सकते हैं।
ये हैं पात्रता की शर्तें
परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी ने बताया कि इसके लिए कई पात्रता की शर्तें भी निर्धारित की गई है। पात्र लोगों को ही आवास दिया जाएगा। जिनके घर में 15 हजार रुपया महीना आता होगा वे अपात्र होंगे। इसके साथ ही जिनके घरों में फ्रिज, एसी, तीन पहिया या चार पहिया वाहन होंगे वे भी अपात्र होंगे।












Click it and Unblock the Notifications