UP Nikay Chunav Result: यूपी में BJP के क्लीन स्वीप से देशभर में 'ब्रांड योगी' को मिलेगी मजबूती?

up nagar panchayat chunav result: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में बीजेपी ने पूरी तरह से क्लीन स्वीप किया है। बीजेपी की इस जीत के पीछे सीएम योगी का अहम योगदान है।

योगी आदित्यनाथ

UP Nikay Chunav Result 2023 Updates: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बीजेपी ने पूरी तरह से क्लीन स्वीप किया है। यूपी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि बीजेपी ने मेयर पद की सभी सीटों पर कब्जा जमाया है। बीजेपी ने मेयर की सभी सीटें जीतने की उपलब्धि कभी हासिल नहीं की थी। यह निश्चित रूप से बीजेपी संगठन और उसके कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम का परिणाम है लेकिन जिस चीज ने एक्स फैक्टर के तौर पर काम किया वह है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके शासन करने का तरीका। चुनाव के नतीजों के बाद यूपी ही नहीं देशभर में ब्रांड योगी को और मजबूती मिली है।

योगी ने अकेले 50 जिलों में की रैलियां

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह संभवत: पहला चुनाव है जहां अकेले योगी का करिश्मा एक्स फैक्टर के रूप में उभरा है, जिसके परिणामस्वरूप बीजेपी को क्लीन स्वीप हुआ है। चुनावों के दौरान लगभग दो सप्ताह में लगभग 50 रैलियों को योगी ने संबोधित किया। योगी निकाय चुनाव में बीजेपी के एकलौते स्टार प्रचारक थे जिन्होंने यूपी के 50 जिलों में रैलियां की और उसका नतीजा सबके सामने है।

योगी के शासन करने का तरीका जनता को पसंद

राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह कहते हैं कि, यह योगी की शासन शैली है जो मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे माफिया पर कार्रवाई करने का साहस दिखाते हैं। इस तरह के फैसलों का परोक्ष तौर पर फायदा भी मिलता है। अब तक प्रदेश की जनता को योगी आदित्यनाथ जैसा लोहा मनवाने वाले मुख्यमंत्री नहीं मिला जिसकी कार्यशैली इस तरह की रही है। इससे राज्य के लोगों में भारी विश्वास पैदा हुआ है और स्थानीय निकाय चुनावों में 100% परिणाम उसी विश्वास का प्रमाण है।

ईमानदार और निर्भिक छवि ने लगाया चार चांद

यूपी में एक प्रभावी शासक के साथ ही ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ की छवि ने भी लोगों की आस्था में चार चांद लगाए हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनादेश यहां के सुशासन, विकास और निर्भीक माहौल का परिचायक है। उन्होंने इसे सबसे बड़ी उपलब्धि भी बताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनादेश के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। योगी ने कहा कि, "मैं शहरी स्थानीय निकाय चुनावों और उपचुनावों में हमें मौका देने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यूपी सरकार उनके विकास और सुरक्षा के लिए काम करती रहेगी।''

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व में बीजेपी की साख बढ़ी

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह केवल योगी पर लोगों के भरोसे की बात नहीं है, बल्कि भाजपा नेतृत्व की भी है। 40 साल से अधिक समय में पार्टी ने योगी पर इतना भरोसा कभी नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास के कारण ही पार्टी नेतृत्व ने चुनाव की जिम्मेदारी अकेले योगी पर छोड़ दी है, लेकिन इससे भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत कम नहीं होती है। कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत का भी काफी योगदान रहा है।

बीजेपी को मिली जीत से गदगद हैं प्रदेश नेतृत्व

हालांकि जिस तरह से ब्रांड योगी को मजबूती मिली है उसी तरह से निकाय चुनाव में मिले इस परिणाम से बीजेपी के नेता गदगद हैं और दावा है कि 2024 से पहले इस जीत ने कार्यकर्ताओं को बूस्टर डोज देने का काम किया है। यूपी बीजेपी का टारगेट लोकसभा चुनाव में यूपी में 75 प्लस सीटें जीतने का है और इस जीत से बीजेपी के इस अभियान को और मजबूती मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+