UP Nikay Chunav: CM योगी ने 13 दिनों में की 50 जिलों में जनसभाएं, जानिए हर दिन कितने जिलों तक पहुंचे

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग गुरुवार को होगी। इससे पहले सीएम योगी ने इस बार निकाय चुनाव में जमकर प्रचार किया और रैलियों का अर्धशतक जमा दिया।

योगी आदित्यनाथ

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार खत्म हो चुका है। 11 मई को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी निकाय चुनाव में जमकर प्रचार किया है। एक तरफ जहां सीएम योगी कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनावों में भी रैलियां की वहीं दूसरी तरफ यूपी निकाय चुनाव में भी उन्होंने यूपी के 75 जिलों में से 50 जिलों में रैलियां कर प्रचार किया।

निकाय चुनाव में बजा योगी के प्रचार का डंका

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा के अभियान की अगुवाई करते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 दिनों में मेयर की 17 सीटों सहित 50 जिलों में रैलियों और जनसभाओं को संबोधित किया। अधिकारियों की माने तो प्रति दिन लगभग 4 जिलों की दर से योगी ने अपनी जनसभाएं कीं। बीजेपी पहले ही इस चुनाव को 2024 का सेमीफाइनल मानकर चल रही थी इस लिहाज से योगी ने पूरे यूपी में जमकर प्रचार किया।

दोनों चरणों को मिलाकर योगी ने की 50 रैलियां

सीएम ने 4 मई को होने वाले पहले चरण के नगरपालिका चुनाव के लिए एक सप्ताह के भीतर 28 स्थानों पर और 11 मई को होने वाले दूसरे चरण के लिए छह दिनों में 22 स्थानों पर रैलियों को संबोधित किया। पहले और दूसरे चरण में क्रमशः 10 और सात महापौर सीटें शामिल हैं। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

योगी के प्रचार से बैकफुट पर आए अखिलेश यादव

योगी के आक्रामक अभियान ने विपक्ष को बैकफुट पर लाने को मजबूर कर दिया और इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी प्रचार के लिए उतरना पड़ा। अखिलेश यादव ने योगी के प्रचार को काउंटर करने के लिए ही कई जिलों में प्रचार किया किया था। इस बीच, आदित्यनाथ ने मंगलवार को कानपुर, बांदा और चित्रकूट में जनसभाएं कर दूसरे चरण के निकाय चुनावों के लिए अपने मैराथन अभियान की शुरुआत की थी। पहले चरण में रैलियों की शुरूआत सहारनपुर से की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+