UP Nikay Chunav: योगी सरकार के वे दिग्गज मंत्री जिनके वार्ड में हार गई बीजेपी
UP Nikay Chunav, प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के वार्ड में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है।

यूपी में हुए निकाय चुनावों में बीजेपी ने राज्य की सभी 17 नगर निगमों पर अपना कब्जा जमा लिया है। वहीं नगर पालिका में 199 सीटों में से 94 सीटें बीजेपी व उसके सहयोगियों के दलों के खाते में गई हैं। लेकिन कई जगहों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है।
बीजेपी को कई ऐसे वार्ड में हार का सामना करना पड़ा है। जहां से योगी सरकार के मंत्री संबंध रखते थे। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के वार्ड में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
नंद गोपाल नंदी के वार्ड संख्या 80 मोहित्समगंज में भाजपा से प्रत्याशी विजय वैश्य चुनाव हार गए हैं। यही नहीं वे तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा ठाकुरदीन जूनियर हाईस्कूल के दोनों बूथ पर बीजेपी हारी है। यहां पर नंदी की पत्नी निवर्तमान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने वोट डाला था।
आगरा नगर निगम में बीजेपी का बहुत ही बुरा हाल रहा। यहां पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के धाकरान वार्ड 76 में , नगर निगम चुनाव के संयोजक विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के के वार्ड 19 में, राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे के वार्ड 24 में बीजेपी कैंडिडेट्स को हार का सामना करना पड़ा है।
यही नहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा के पुत्र अमरेश भी नगला पदी वार्ड नंबर 73 से चुनाव नहीं जीत पाए हैं। इसके अलावा उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के गृह जिले रायबरेली में भी भाजपा की हार हुई है। रायबरेली नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के शत्रोहनलाल सोनकर चुनाव जीते हैं।
इसके अलावा चिकित्सा राज्यमंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह के निर्वाचन क्षेत्र तिलोई की नगर पालिका जायस में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर भी एक दशक बाद कांग्रेस ने शानदार वापसी की है। वहीं मथुरा में गन्ना राज्य मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के छाता विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष पर भी बीजेपी हार गई है।
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के निर्वाचन क्षेत्र कन्नौज, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के रामपुर नगर पालिका परिषद में भी भाजपा हरा गई। एटा में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के संसदीय क्षेत्र जलेसर में बीजेपी कैंडिडेट को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी के गृह जिले संभल की तीन में से दो नगर पालिका में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications