UP Nikay chunav: अयोध्या के हिंदू बहुल वार्ड से जीता मुस्लिम युवक, पहली बार चुनाव लड़ा सुल्तान अंसारी

UP Nikay chunav Ayodhya: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने 13 मई 2023 को 17 नगर निगमों में से 16 में मेयर के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। अयोध्या में बीजेपी प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी ने मेयर का चुनाव जीता है।

UP Nikay chunav Ayodhya ward Sultan Ansari win

UP Nikay chunav Ayodhya ward Sultan Ansari win: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। यूपी निकाय चुनाव में कई वार्ड के नतीजे सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा ही एक वार्ड है अयोध्या में। अयोध्या के एक हिंदू बहुल वार्ड में निर्दलीय मुस्लिम उम्मीदवार सुलतान अंसारी ने जीत हासिल की है।

सुलतान अंसारी की जीत चर्चाओं में बनी हुई है क्योंकि उनका ये पहला चुनाव था। भाजपा ने अयोध्या में महापौर का चुनाव जीता, वहीं पार्टी ने 60 में से 27 वार्डों पर जीत हासिल की। सपा ने 17 और 10 वार्ड जीते। लेकिन सारी लाइमलाइट निर्दलीय मुस्लिम उम्मीदवार सुलतान अंसारी ने अपनी ओर खींच ली।

एक स्थानीय युवा सुल्तान अंसारी, जिन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के एक प्रमुख व्यक्ति के नाम पर रखे गए 'राम अभिराम दास वार्ड' से जीत गए। सुल्तान अंसारी अब 'राम अभिराम दास वार्ड' के नए पार्षद हैं।

इस इलाके में सिर्फ 440 मुस्लिम वोटर्स हैं

राम जन्मभूमि के पीछे स्थित 'राम अभिराम दास वार्ड' में मुस्लिम वोट शेयर कुल वोटों का केवल 11 प्रतिशत है, जिसमें 440 मुस्लिम वोटर्स हैं। जबकि 3,844 हिंदू वोटर हैं। जीतने वाले उम्मीदवार सुल्तान अंसारी को कुल 2,388 मतों में से 42 प्रतिशत वोट मिले। यानी अंसारी को 996 वोट मिले हैं। इस सीट से 10 उम्मीदवार मैदान में थे।

सुल्तान अंसारी ने एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार नागेंद्र मांझी को 442 मतों के अंतर से हराया है। बीजेपी तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही।

हिंदू बहुल क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर क्या बोले सुल्तान अंसारी?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सुल्तान अंसारी ने जीत के बाद कहा, "यह अयोध्या में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और दोनों समुदायों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का सबसे अच्छा उदाहरण है। हमारे हिंदू भाइयों से कोई पक्षपात नहीं था और साथ ही उन्होंने मुझे किसी अन्य धर्म के व्यक्ति के रूप में नहीं माना। उन्होंने मेरा समर्थन किया और मेरी जीत सुनिश्चित की।"

यह पूछे जाने पर कि क्या हिंदू बहुल क्षेत्र से चुनाव लड़ने में कोई हिचकिचाहट हुई? सुल्तान अंसारी ने कहा, ''मैं इस क्षेत्र का निवासी हूं और जहां तक मेरी जानकारी है, मेरे पूर्वज यहां 200 से ज्यादा सालों से रह रहे थे। जब मैंने अपना मत व्यक्त किया। मेरे हिंदू मित्रों के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हुए, उन्होंने पूरे दिल से मेरा समर्थन किया और मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।"

वार्ड के स्थानीय निवासियों का क्या कहना है?

वार्ड के स्थानीय निवासी अनूप कुमार ने कहा, 'अयोध्या को बाहर से देखने वाले लोगों को लगता है कि अयोध्या में कोई मुस्लिम कैसे हो सकता है, लेकिन अब वे देख सकते हैं कि मुस्लिम न केवल अयोध्या में रहते हैं बल्कि चुनाव भी जीत सकते हैं। '

अयोध्या के एक व्यवसायी सौरभ सिंह ने कहा, "अयोध्या राम मंदिर के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, लेकिन यह धार्मिक शहर मुसलमानों के लिए उतना ही पवित्र है जितना हिंदुओं के लिए। यहां आपको बहुत सारी मस्जिदें मिलेंगी और मुस्लिम सूफियों के कई सदियों पुराने मकबरे भी हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+