UP Nikay Chunav 2003: निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलेंगे ये चुनाव चिन्ह, किसी को हवाई जहाज तो किसी को रिक्शा

राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित किए हैं। चुनाव आयोग ने 81 चुनाव चिन्ह आवंटित किए हैं। इन्हीं में से सबकों चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।

सांकेतिक फोटो

UP Nagar Nikay Chunav 2003: यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान रविवार को हो चुका है। निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग 4 मई को और दूसरे चरण की 11 मई को मतदान होगा। 13 मई को वोटों की गिनती हो जाएगी।

वहीं, राज्य चुनाव आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए भी चुनाव चिन्ह जारी किए हैं। आयोग ने 81 चुनाव चिन्हों को मुक्त प्रतीक घोषित करते हुए अधिसूचित कर दिया है। इन्हीं में से निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इनमें 39 चुनाव चिह्न महापौर के लिए तय किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।

ये 81 चुनाव चिन्ह सिर्फ निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए है। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी अपनी पार्टी के चिह्न पर चुनाव लड़ सकेंगे। निर्दलीय उम्मीदवारों को इन्हीं चुनाव चिन्हों में से सिंबल दिए जाएंगे।

पार्षद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलेंगे ये चुनाव चिन्ह
अनाज ओसाता हुआ किसान, ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, खड़ांऊ, कलम और दवात, गमला, कार, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, कुल्हाड़ी, घंटी, केला, चश्मा, तरकश, छाता, तराजू, झोपड़ी, ताला चाबी, तोप, त्रिशूल, मुकुट, ड्रम, डमरू, धान का पौधा, ढोलक, नाव, पत्तियां, पेपर वेट, बिजली का बल्ब, पुल, पैंसिल, कुर्सी, फावड़ा, बैलगाड़ी, पेचकस, भुट्टा, बंदूक, मोटर साइकिल।

महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलेंगे ये चुनाव चिन्ह
शटल, अनार, अलावा और आदमी, पानी का नल, ऊन का गोला, कंघा, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत का पंखा, फरसा, केले का पेड़, चिड़िया का घोसला, गदा, जीप, पहिया, टेबल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), भगोना, पानी की बोतल, स्कूल बैग, हल, रेल का इंजन, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, लड़का लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, सुराही, सैनिक, शंख, रिक्शा, तलवार, लट्टू, वायुयान, वृक्ष।

इन जिलों में पहले चरण की वोटिंग
शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व जौनपुर में पहले चरण में वोटिंग होगी।

इन जिलों में दूसरे चरण की वोटिंग
मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज औरैया, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही व मीरजापुर में 11 मई को वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2003: यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+