UP Nikay Chunav 2003: यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान

चुनाव आयोग ने यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये 2 चरणों में समपन्न कराए जाएंगे। 13 मई को मतगणना होगी।

UP Nikay Chunav 2003

UP Nikay Chunav 2003: यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग चार मई को होगी, जबकि दूसरे चरण की 11 मई को। मेयर और पार्षद के चुनाव ईवीएम और नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव बैलट पेपर के जरिए कराए जाएंगे।

चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक यूपी के नगर निकायों को कुल 14,684 पदों के लिए चुनाव होगा। इसके अलावा राज्य के 17 महापौर और 1420 पार्षद के चुनाव EVM से कराए जाएंगे। जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत के पदों पर बैलट पेपर से वोटिंग होगी। चुनाव आयोग से संवेदनशील जगहों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत के पदों पर बैलट पेपर से वोटिंग होगी, जो वोटिंग बैलेट पेपर से होगी उनमें नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्यों के लिए मतदान शामिल है।

जानिए कब कहां होगा मतदान
उत्तर प्रदेश के 9 मंडलों में 4 मई को चुनाव होंगे। जिनमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल शामिल हैं। जबकि बाकी 9 मंडल मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में 11 मई को मतदान होगा।

आरक्षण को लेकर जारी की हुई थी अधिसूचना
निकाय चुनाव लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पिछले साल से ही चल रही थी। यूपी सरकार इससे पहले ही निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी कर चुकी थी। जिसमें आरक्षित और अनारक्षित सीटों की जानकारी दी गई थी। आरक्षण को लेकर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। जिसमें सरकार की आरक्षण सूची को चुनौती दी गई थी। मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कमेटी बनी। जिसके बाद ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद अब चुनावों की तारीखों का ऐलान किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+