UP News: ग्राम सभाओं में अब फ़्री में शुगर और बीपी की जांच करायेगी योगी सरकार, जानिए वजहें
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने तय किया है कि अब यूपी के गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर शुगर (डायबीटीज) और बीपी (ब्लड प्रेशर) की फ्री जांच की जाएगी। इसकी शुरुआत दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयुष्मान सभा कार्यक्रमों के माध्यम से की जाएगी।

शासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि, गांधी जयंती के मौके पर हर ग्राम पंचायत में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए लगने वाले कैंपों में ग्रामीणों की शुगर और बीपी की जांच की जाएगी। जरुरतमंद लोग इस कैंप में आकर अपनी जांच करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें पैसे नहीं देने होंगें।
अधिकारियों का कहना है कि अपने बच्चों का समय से टीकाकरण करने वाले के साथ साथ टीबी और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी और लोगों के बीच इस कैंप में आने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा।
दो अक्टूबर को गावों में लगने वाले कैंप में आने के लिए गावों में प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी और लोगों को इसके फायदे के बारे में बताया जाएगा। इस मौके पर सिर्फ बने हुए आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे और लोगों को इसके बारे अधिक जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के मुताबिक इस आयोजन को लेकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, सीडीओ, सीएमओ और पंचायत अधिकारियों को पत्र जारी कर दिशा निर्देश दे दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications