UP News: 68000 सरकारी कर्मचारियों पर चला योगी का हंटर, एक गलती पर रोक दी तन्ख्वाह, जानें कारण
UP News: लखनऊ में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। सरकार ने 68,236 राज्य कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। ये वे कर्मचारी हैं जिन्होंने 31 जनवरी की तय समय-सीमा तक अपनी चल और अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा 'मानव संपदा पोर्टल' पर अपलोड नहीं किया। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई साफ निर्देशों का पालन न करने की वजह से की गई है।
क्यों रोकी गई तन्ख्वाह
उत्तर प्रदेश में इस समय कुल 8,66,261 सरकारी कर्मचारी काम कर रहे हैं। सरकार ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया था कि वे 31 जनवरी तक अपनी चल और अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से जमा करें। जिन कर्मचारियों ने इस आदेश का पालन नहीं किया, उनका वेतन अगली सूचना जारी होने तक रोक दिया गया है।

किन-किन श्रेणियों के कर्मचारी पर गिरी गाजे
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, समय-सीमा तक संपत्ति का विवरण जमा न करने वालों में 34,926 समूह 'ग' के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा 22,624 समूह 'घ' स्टाफ, 7,204 समूह 'ख' अधिकारी और 2,628 समूह 'क' के अधिकारी भी इस सूची में हैं। यानी यह लापरवाही हर स्तर के कर्मचारियों में देखने को मिली है।
वेतन रोकना आखिरी कदम नहीं, आगे और कार्रवाई संभव
अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि वेतन रोकने की कार्रवाई अंतिम नहीं है। अगर कर्मचारी जल्द से जल्द अपनी लंबित संपत्ति घोषणाएं जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ आगे और सख्त विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। सरकार का साफ संदेश है कि नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पहले दी गई थी चेतावनी
सैलरी रोकने से पहले बाकायदा योगी सरकार ने चेतावनी दी थी। जिसमें कहा गया था कि सभी सरकारी कर्मचारी अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा दें। ऐसा न करने पर सैलरी रोक दी जाएगी। इसका पहल का मकसद था उन कर्मचारियों की पहचान करना जिन्होंने रिश्वत या दूसरी काली कमाई से अपनी संपत्तियां खड़ी कर ली हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप












Click it and Unblock the Notifications