UP News: योगी सरकार ने अयोध्या में शुरू की Jatayu Cruise Service, जानिए क्या है इसकी ख़ासियत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कवायद पर अब अयोध्या में जटायु क्रूज सर्विस की शुरुआत कर दी गई है।

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Jatayu Cruise Service (जटायु क्रूज सर्विस) की शुरुआत की है। अधिकारियों की माने तो एक बार में करीब 70 यात्रियों को बैठाने वाला यह क्रूज जहाज करीब डेढ़ से दो घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगा। जटायु के बाद जल्द ही योगी सरकार अयोध्या में गरुड़ सेवा भी शुरू करेगी।

जटायु क्रूज

राज्य के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक, मंदिरों के शहर अयोध्या में सरयू पर एक क्रूज सेवा शुरू की। एक बार में करीब 70 यात्रियों को बैठाने वाला यह क्रूज जहाज करीब डेढ़ से दो घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगा।

क्रूज में एक साथ बैठ सकते हैं 70 यात्री

बताया जा रहा है कि 'जटायु' नामक यह क्रूज नया घाट पर समाप्त होने से पहले नया घाट से गुप्तार घाट तक कुल 18 किमी की दूरी तय करेगा। एक बार में करीब 70 यात्रियों को बैठाने वाला यह क्रूज जहाज करीब डेढ़ से दो घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगा।

एक दिन में चार चक्कर लगाएगा क्रूज

क्रूज़ की पहली यात्रा सुबह 4.30 बजे के आसपास शुरू होगी और 6.30 बजे समाप्त होगी जबकि दूसरा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसी तरह तीसरी यात्रा शाम 4 बजे से 6 बजे तक और आखिरी यात्रा शाम 6 बजे से 8 बजे तक चलेगी।

जयवीर सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान क्रूज कर्मचारी यात्रियों को घाटों के ऐतिहासिक और अन्य तथ्यों के बारे में भी बताएंगे, साथ ही यात्रियों को जलपान भी परोसा जाएगा।

क्या है जटायू क्रूज की खासियत

यह वातानुकूलित दो मंजिला क्रूज जहाज 45 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा है, और इसे गुजरात में बनाया गया है। गुजरात से इसे दिल्ली और फिर अयोध्या लाया गया। यात्रा के दौरान यात्रियों को भगवान राम और अयोध्या पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई जाएगी। फिल्म यात्रियों को मंदिर शहर के इतिहास के बारे में भी बताएगी।

जटायु के बाद जल्द ही शुरू होगी गरुड़ सेवा

अयोध्या क्रूज़ लाइन्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल शर्मा ने कहा कि ऐसी दूसरी सेवा, गरुड़, एक महीने के भीतर शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक एक और क्रूज सेवा 'पुष्पक विमान' शुरू की जाएगी, जिसमें 150 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+