UP News: "बीच में आया तो अंजाम सौरभ हत्याकांड जैसा होगा" पत्नी की धमकी से डरा पति, बोला "घर नहीं जाऊंगा"
UP News: मेरठ के लोहियानगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी संग पति की हत्या की साजिश रची हैं। जानकारी के मुताबिक, पत्नी ने अपने पति नदीम को जहरीली दवा देकर मारने की कोशिश की थी। जानिए क्या है मामला...
मेरठ हत्याकांड के बाद से ऐसे मामले का सामने आना चिंता का विषय है। मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला, जिन्होंने मिलकर सौरभ की हत्या की थी, इस समय मेरठ जेल में बंद हैं। इसी बीच अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आने से लोगों में डर का माहौल है।

'तुझे भी नीले ड्रम में डाल दूंगी'
यह मामला मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र का है, जहां नदीम नामक युवक को उसकी पत्नी ने पहले धमकी दी कि उसका हाल भी "नीले ड्रम" वाला कर दिया जाएगा। उनकी पत्नी ने सौरभ हत्याकांड की ओर इशारा करते हुए उन्हें चेतावनी दी। इस धमकी के बाद पत्नी ने नदीम को दवाई में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। इस धमकियों और जहर की साजिश से सहमा नदीम अब पुलिस के पास पहुंचा है। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। पति के मुताबिक महिला ने कहा कि 'तुझे भी नीले ड्रम में डाल दूंगी'
"अगर बीच में आया, तो उसका अंजाम भी सौरभ हत्याकांड जैसा होगा"
नदीम ने अपनी पत्नी पर उसे जहर देकर मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। नदीम का कहना है कि उसे जो दवा दी गई थी, उसमें जहरीला पदार्थ मिलाया गया था। जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, तो घरवालों ने बिना वक्त गंवाए उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। लेकिन मानसिक रूप से वह बुरी तरह डरा हुआ है। उसे इतना डर लग रहा है कि उसने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद घर लौटने से इनकार कर दिया है। उसका साफ कहना है कि उसे अपनी जान का खतरा है।
आपको बता दे कि नदीम ने इस मामले में खुलासा करते हुए कहा है कि उसकी पत्नी का शाहिद नाम के एक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। आरोप है कि पत्नी ने खुद उसे धमकी दी थी कि अगर वह बीच में आया, तो उसका अंजाम भी सौरभ हत्याकांड जैसा होगा। यानी प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी जाएगी। परिवार वालों ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी है।












Click it and Unblock the Notifications