UP News: बेगम ने की CM योगी और PM मोदी की तारीफ, भड़क गया शौहर, पहले पीटा और फिर दिया तलाक

Uttar Pradesh Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बहराइच जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तारीफ की थी।

महिला का आरोप है कि तलाक देने से पहले उसका पति उसकी मारपीट कर घायल कर दिया। इसके अलावा उसके चेहरे पर गरम दाल भी फेंक दिया। इस मामले में पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पाती जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

up-news-wife-praises-cm-yogi-and-pm-modi-in-bahraich-husband-gets-angry

2023 में हुआ था निकाह
बताया जा रहा है की मूल रूप से बहराइच की रहने वाली मरियम नामक एक महिला का निकाह दिसंबर 2023 में अयोध्या के रहने वाले रास्ता के साथ हुआ था। निकाह के बाद मरियम अपने ससुराल आई और पति व ससुराल वालों के साथ रहने लगी।

उसका कहना है कि अयोध्या के फैजाबाद में ससुराल वालों के साथ वह रहती थी। एक दिन वह पति के साथ अयोध्या घूमने के लिए गई थी। अयोध्या में उसने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा काफी विकास कार्य कराए गए थे।

लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की जा रही थी। इसी बीच मरियम द्वारा भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दिन तारीफ कर दी गई। मरियम का आरोप है कि उसके बाद उसका पति नाराज हो गया।

नाराज पति ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान उसके पति ने उसका गला भी दबा दिया और जब वह बेहोश हो गई तो खोलती हुई दाल उसका पति उसके चेहरे पर डाल दिया। इतना ही नहीं पति द्वारा उसे तीन तलाक दे दिया गया।

मरियम का कहना है कि उसने कोई गलती नहीं की है। केवल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तारीफ कर देने के चलते उसका पति उसे तीन तलाक दे दिया है। उसका कहना है कि वह अयोध्या और बहराइच पुलिस से शिकायत कर रही है लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।

वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि महिला बहराइच की रहने वाली है। बहराइच के नजदीकी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में दोषी पाए जाने पर पति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+