UP News: भीख मांगने अक्सर घर आता था भिखारी, महिला को हो गया प्यार
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छह बच्चों की मां ने को एक भिखारी से प्यार हो गया। भिखारी अक्सर उसके घर भीख मांगने के लिए आता था। उसके बाद महिला अपने बच्चों और परिवार को छोड़ कर भिखारी के साथ फरार हो गई।
यह पूरा मामला हरदोई जनपद के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। भिखारी अक्सर महिला के घर भीख मांगने आता था और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। एक दिन महिला बाजार जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और वापस नहीं लौटी।

पति ने पुलिस को दी शिकायत
पत्नी के गायब होने के बाद उसका पति राजू काफी खोजबीन किया। बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी भिखारी के साथ भाग गई है। ऐसे में उसने पुलिस से शिकायत की। राजू की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए तहरीर में राजू ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खिड़कियां निवासी नन्हें पंडित नाम के भिखारी के साथ फरार हो गई है। राजू ने कहा कि भिखारी उनके घर अक्सर भीख मांगने आता था, लेकिन यह कभी सोचा नहीं था कि उसकी पत्नी उससे प्रेम करने लगेगी।
राजू द्वारा यह भी बताया गया है कि उसकी पत्नी अक्सर भिखारी से बातें किया करती थी, लेकिन उन्होंने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। पत्नी ने एक दिन सब्जी और कपड़े खरीदने का बहाना बनाकर घर से बाजार के लिए गई थी, फिर वापस नहीं लौटी।
पैसे लेकर भागने का आरोप
राजू ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे पैसे भी ले गई है, जो उसने भैंस और मिट्टी बेचकर बचाए थे। राजू ने पुलिस से उसकी पत्नी की तलाश करने और भिखारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। वहीं, 6 बच्चों की मां के भिखारी के साथ भागने की घटना को लेकर इलाके के लोगों में काफी चर्चा है।












Click it and Unblock the Notifications