UP News: कहां है अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन? भांजे जका ने खोले कई राज, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की मुलाकात

UP News: यूपी के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। उसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस बीच पुलिस की गिरफ्त में आए अतीक अहमद के भतीजे जका ने कई राज उगले हैं। अतीक अहमद के भांजे जका ने पूछताछ में कई अहम राज उगले हैं। उसने पुलिस को बताया कि करीब 7 महीने पहले दिल्ली स्टेशन पर उसकी मुलाकात शाइस्ता परवीन से हुई थी।

UP News Where is Atiq wife Shaista Parveen

बेटे से मिलने पहुंचा था पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
दरअसल, अतीक अहमद का भांजा भी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए कोलकाता में अपना ठिकाना बनाया था। इसी दौरान करीब 4 माह पहले उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। उसी से मिलने के लिए जका प्रयागराज आया था।

इधर पुलिस द्वारा भी उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई थी। पत्नी से मिलने के लिए जका जब प्रयागराज के मरियाडीह पहुंचा इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कार बरामद किया।

पूछताछ में उगले कई राज
बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के बाद पुलिस द्वारा अधिक अहमद के भांजे जका से पूछताछ की। पुलिस ने उससे अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में भी जानकारी ली। जिस पर उसने बताया कि करीब 7 महीने पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन का शाइस्ता से उसकी मुलाकात हुई थी।

हालांकि उसने यह भी कहा कि पुलिस उसे और शाइस्ता परवीन को तलाश रही थी, इसलिए वो कुछ ही समय तक शाइस्ता परवीन से मिला था। इसके बाद शाइस्ता परवीन कहां चली गईं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी देने से बच रही है।

फिलहाल अतीक अहमद के भांजे से पूछताछ के बाद पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। शाइस्ता परवीन से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं और उसके ठिकानों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+