UP News: 13 दिन तक रद्द रहेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, कई ट्रेनें प्रभावित, क्या आपके सफर पर भी पड़ेगा असर?
UP News: उत्तर प्रदेश में रेल यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 13 दिनों तक रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन ने बालामऊ स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 26 अन्य ट्रेनों को भी कैंसिल रहेंगी।
इसके अलावा, कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा, जिसमें राज्यरानी एक्सप्रेस भी शामिल है, जो छह दिन के लिए रद्द कर दी गई है। वहीं, नौचंदी एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करनी होगी।

वंदे भारत और राज्यरानी एक्सप्रेस पर असर
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा सूचना जारी करते हुए इस बारे में मीडिया को जानकारी दी गई कि ट्रेन संख्या 22489-90 वंदे भारत एक्सप्रेस 7 से 19 फरवरी तक पूरी तरह से रद्द रहेगी।
इसी तरह, ट्रेन संख्या 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा, नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी के बीच लखनऊ-कानपुर-खुर्जा-हापुड़ के रास्ते चलाई जाएगी, जिससे अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली जैसे स्टेशनों पर इसका संचालन नहीं होगा।
यात्रियों को होगी भारी परेशानी
यार्ड रिमॉडलिंग के कारण ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वंदे भारत और राज्यरानी एक्सप्रेस सुबह के समय लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और रामपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों को कवर करने वाली प्रमुख ट्रेनें हैं।
18 फरवरी से चलेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन
महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 18 से 24 फरवरी के बीच विशेष कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों का संचालन वैष्णो देवी कटरा से फाफामऊ जंक्शन के बीच दो-दो फेरों में किया जाएगा।
इसी तरह उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि ट्रेन 04613 वैष्णो देवी कटरा-फाफामऊ जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 18 और 23 फरवरी को सुबह 3:50 बजे वैष्णो देवी कटरा से रवाना होगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन
ट्रेन जम्मू तवी, कठुआ, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, सानेहवाल, अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद और बरेली होते हुए रात 11:57 बजे लखनऊ चारबाग स्टेशन पहुंचेगी।
इसके बाद रायबरेली होते हुए यह सुबह 4:25 बजे फाफामऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04614 फाफामऊ-वैष्णो देवी कटरा कुंभ मेला स्पेशल 19 और 24 फरवरी को शाम 7:30 बजे फाफामऊ से रवाना होगी और अगले दिन रात 10 बजे वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications