हम दोनों एक साथ रहना चाहते हैं हमे मत....., परिजनों के इंकार के बाद प्रेमी युगल ने उठाया यह खौफनाक कदम
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के उरई जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमी युगल ने गुरुवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। परिजनों ने इनकी शादी से इंकार कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मनीष दीक्षा से बहुत प्यार करता था। साथ जीना चाहते थे। मनीष बुधवार को दीक्षा को लेकर अपने गांव पहुंचा था। उसने शादी के लिए परिजनों को मनाने की बहुत कोशिश की। लेकिन परिवार समाज देख रहा था। इस शादी से संतुष्ट नहीं था। मां पिता सभी का निहोरा करने के बाद भी उसके हाथ कुछ न लगा। वह प्रेमिका को लेकर वापस लौट गया।

परिजनों के मना करने के बाद प्रेमी और प्रेमिका दोनों ने एक साथ मरने का निर्णय लिया। गुरुवार सुबह दोनों ने यह दुनिया छोड़ने का निर्णय लिया और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरदौली गांव निवासी मनीष कुमार (23) शहर कोतवाली क्षेत्र के सुशील नगर निवासी दीक्षा गौतम (20) बेहद प्रेम करता था।












Click it and Unblock the Notifications