UP News: गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली को संवारेगी यूपी सरकार, जानिए क्या है पूरी प्लानिंग
UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने 16वीं सदी के हिंदू संत और कवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली चित्रकूट जिले के राजापुर गांव को विकसित करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार का यह फैसला 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्रतिष्ठापन समारोह से पहले आया है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार ने राजापुर में पर्यटन सुविधाएंविकसित करने का निर्णय लिया है ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने एक बयान में कहा, "रामचरितमानस हमारा पवित्र ग्रंथ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें आस्था रखते हैं। महाकाव्य लिखने वाले गोस्वामी तुलसीदास के प्रति भी लोगों में उतनी ही श्रद्धा है। बड़ी संख्या में लोग संत-कवि को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके जन्मस्थान पर आते हैं।
जयवीर ने कहा, कि, "राज्य सरकार ने राजापुर में पर्यटन सुविधाएं विकसित करने का निर्णय लिया है ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
यहां आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के साथ-साथ रहने की भी अच्छी व्यवस्था मिलेगी। युवा पीढ़ी और बच्चे आज डिजिटल युग में जी रहे हैं। लोगों के लिए डिजिटल माध्यम से रामचरितमानस का पाठ करने और गोस्वामी तुलसीदास के जीवन से परिचय कराने की व्यवस्था की गई है।"
राज्य सरकार ने तुलसीदास की जन्मस्थली के विकास के लिए लगभग 21 करोड़ की मंजूरी दी है। 4.50 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। सिंह ने आगे कहा, "राजापुर गांव में तुलसी स्मारक के पास लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में विकास कार्य किया जाएगा।
स्मारक के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। पार्क बनाया जाएगा और वहां औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए झूले आदि की व्यवस्था की जाएगी। वहां एक शयनगृह भी बनेगा। एक डिजिटल लाइब्रेरी और इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाएगा।
लोग रामायण को डिजिटल रूप से पढ़ सकेंगे और गोस्वामी तुलसीदास के जीवन से परिचित हो सकेंगे। सिंह ने कहा कि इसके अलावा ओपन थिएटर और लैंडस्केप समेत कई अन्य कार्य भी किये जायेंगे।
वर्तमान में, घरेलू पर्यटन के मामले में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर है। यहां पर्यटन क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। पर्यटक सुविधाओं का लगातार विकास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटक एक विशेष अनुभव लेकर लौटें।












Click it and Unblock the Notifications