'ठाकुर का एनकाउंटर होने से पूरी हो गई अखिलेश यादव की इच्छा...', अनुज के पिता ने बयां किया दर्द
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सोमवार सुबह हुए एनकाउंटर में मारे गए अनुज प्रताप सिंह के पिता धर्मराज सिंह ने इस घटना पर अपना दर्द बयां किया हैं। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
अखिलेश की इच्छा हुई पूरी
अमेठी के मोहनगंज के जनापुर के रहने वाले धर्मराज सिंह ने बेटे के एनकाउंटर पर सरकार और अखिलेश यादव दोनों पर गभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बेटे की मौत के बाद अब अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई।

अनुज के पिता ने कहा कि जिन लोगो पर 40 मुकदमे हैं वो घूम रहे हैं। मेरे बेटे पर एक मुकदमा था और उसे मार दिया गया। यह कहां का न्याय है।
अनुज सिंह की बहन अमीषा सिंह ने कहा कि यह एनकाउंटर पूरी तरह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। सरकार राजनीति के चक्कर में ऐसा कर रही है जो गलत है। सजा देना कोर्ट और कानून का काम है न कि पुलिस का।
सभी का हो एनकाउंटर
अनुज की बहन ने कहा कि अगर सुल्तानपुर की घटना में सरकार एनकाउटर ही कर रही तो सभी का कर दे।












Click it and Unblock the Notifications