हाय रे इश्क तूने ये क्या किया ! तेरे चक्कर में डिप्टी एसपी से फिर बना कांस्टेबल, जानिए डिमोशन की पूरी कहानी

DSP Kripa Shankar News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश से एक रोचक खबर सामने आई है। यहां इश्क के चक्कर में कांस्टेबल से डिप्टी एसपी बने कृपा शंकर कन्नौजिया को फिर से कांस्टेबल बना दिया गया है। पत्नी और प्रेमिका के चक्कर में कृपाशंकर का यह हाल हो गया। आइए जानते हैं इनके डिमोशन की पूरी कहानी है-

हुआ डिमोशन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बीघापुर में सीओ पद पर तैनात कृपाशंकर कन्नौजिया का डिमोशन करते हुए इन्हे वापस गोरखपुर स्थित 26वीं वाहिनी में कांस्टेबल के पद पर पुन: भेज दिया गया है। कांस्टेबल का यह डिमोशन पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

kripashankar

छुट्टी बना विवाद का कारण
बीघापुर में तैनाती के दौरान डीएसी कृपाशंकर घर जाने के नाम पर छुट्टी ले थे। बात जुलाई जुलाई 2021 की है। वह घर नहीं जाते हैं। परेशान पत्नी उनसे बात करने की कोशिश करती है लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताता है। इसके बाद पत्नी विभाग में पता करती है तो वहां यह जानकारी मिलती है कि वह कई दिनों से छुट्टी पर हैं।

पत्नी की शिकायत पर जब नंबर सर्विलांस पर लगा
पत्नी की शिकायत पर जब विभाग ने विचार किया तो उनका नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। मोबाइल ऑन होने का आखिरी लोकेकशन कानपुर मिला।

कानपुर में मिले डीएसपी
टीम जब लोकेशन के हिसाब से उनको खोजने लगी तो वह कानपुर के एक होटल में मिले।

प्रेमिका सिपाही के साथ संदिग्ध हालत में मिले
डीएसपी साहब यहां मोबाइल ऑफ कर अपनी सहयोगी सिपाही प्रेमिका के साथ कमरे में मौज मस्ती कर रहे थे। टीम को देख उनके होश उड़ गए। पैरों के तले जमीन खिसक गयी।

टीम ने शासन को रिपोर्ट भेज दी
इसके बाद टीम ने यह रिपोर्ट शासन को भेज दी। डीजीपी मुख्यालय ने इस पर निर्णय लेते हुए डीएसपी को डिमोट कर दिया। उन्हें गोरखपुर के 26वीं वाहिनी में सिपाही के पद पर तैनातर कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+