UP News: कहीं पेट्रोल भरवाने गए 3 दोस्तों की मौत तो कहीं मरीज को दिखाने आए 3 लोगों को कंटेनर ने रौंदा

उत्तर प्रदेश में लगातार सड़क दुर्घटनाए बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार रात भी तेज रफ़्तार का कहर सड़कों पर दिखाई दिया। अमरोहा और कुशीनगर में हुए दो अलग-अलग हादसों ने 6 लोगों को मौत की नींद सुला दिया।

शनिवार रात उत्तर प्रदेश में हुए दो अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा अमरोहा के गजरौला कोतवाली इलाके में नेशनल हाईवे-9 पर हुआ, जिसमे शादी समारोह में शामिल तीन दोस्त बाइक में पेट्रोल पढ़वाने निकले और हाईवे पार करते समय हादसे का शिकार हो गए। दूसरा हादसा कुशीनगर जनपद में हुआ, जहां तेज रफ्तार कंटेनर ने ढाबे के सामने खड़े बोलेरो और मारूति कार को टक्कर मार दी।

अमरोहा में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक, गजरौला कोतवाली इलाके के गांव काकाठेर में सोमवार को शिव कुमार के बेटे वीर सिंह की शादी के चलते मंढा कार्यक्रम था। आज आदमपुर थाना इलाके के ढबारसी के गांव फत्तेहपुर अधेक में बारात जानी थी। शनिवार की रात कार्क्रम में शामिल गांव निवासी तीन दोस्त राहुल पुत्र मंगलेश, उकेश पुत्र शीशराम और बिट्टू पुत्र जितेंद्र सिंह एक ही बाइक से गांव के बाहर स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे।

UP news two different road accidents in amroha and kushinagar six people died on saturday night

गांव के बाहर हाईवे पार करते वक्त उनकी बाइक एक टैंकर से टकरा गई। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। उसी दौरान पीछे से आया वाहन तीनों को रौंदता हुआ निकल गया। इस हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उकेश और बिट्टू को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। लेकिन वहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। तीन दोस्तों की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा है। साथ ही शादी की खुशियां भी गम में बदल गईं।

UP news two different road accidents in amroha and kushinagar six people died on saturday night

कुशीनगर में मरीज को दिखाने आए तीन लोगों की मौत
दूसरे हादसे में तेज रफ्तार कंटेनर ने ढाबे के सामने खड़े बोलेरो और मारूति कार को टक्कर मार दी। उसके बाद खुद भी खंती में जा गिरी। खाना खाने के बाद बोलेरो में तुरंत बैठने वाले तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रोशन जायसवाल (36), सोनू (27) और नईम (40) के रूप में हुई। वहीं, मारूति में बैठा व्यक्ति बच गया है। ये हादसा देर रात करीब 1 बजे कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर स्थित जोल्हनिया हमराही ढाबा के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि टायर फटने की वजह से कंटेनर अनियंत्रित हुआ था।

UP news two different road accidents in amroha and kushinagar six people died on saturday night

इसी दौरान रास्ते में खाना खाने के लिए ढाबे पर रुके और गाड़ी को ढाबे के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर दिया। बोलेरो के आगे किसी युवक ने अपनी मारूति खड़ी की थी। रात करीब 1 बजे खाना खाकर तीनों बोलेरो में बैठने जा रहे थे। तभी पीछे से अनियंत्रित कंटेनर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। सभी इधर-उधर जा गिरे। इस हादसे में बोलेरो से जाने वाले तीनों युवकों की मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में से मिले कागजातों के आधार पर मृतकों की पहचान की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+