UP News: राजभर के बयान के बाद मचा बवाल, अब BJP मंत्री ने दी नसीहत, जानें क्या है पूरा मामला
UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इस समय सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में बोल रहे हैं।
हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ओमप्रकाश राजभर द्वारा इस मामले में सफाई दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो को कट पेस्ट और एडिट करके चलाया जा रहा है जो गलत है।

भले ही ओमप्रकाश राजभर द्वारा इस मामले में सफाई दी गई लेकिन यह मामला तूल पकड़ लिया है। इस मामले में शनिवार को मंत्री अनिल राजभर द्वारा ओमप्रकाश राजभर को नसीहत दी गई।
मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान घोसी लोकसभा सीट पर ओम प्रकाश राजभर के बेटे को जो भी वोट मिला है वह भाजपा का वोट है। अनिल राजभर ने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर ओमप्रकाश राजभर को विचार करना चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ओमप्रकाश राजभर खुद अपनी विधानसभा नहीं बचा पाए। जब की जहुराबाद से चुनाव लड़ने वाली लीलावती राजभर को 45000 वोट मिल गए। उन्होंने यह भी कहा कि उस विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी 15000 वोटो से हार गए।
खबर में बने रहने के लिए दे रहे बयान
अनिल राजभर नहीं अभी कहा कि ओमप्रकाश राजभर खबरों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं लेकिन खबरों में बने रहने के लिए इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। यह वक्त ईमानदारी से हर की समीक्षा करने का है।
उन्होंने यह भी कहा कि जो भाषा विरोधी बोल रहे हैं उसे तरह की भाषा ओपी राजभर को नहीं बोलना चाहिए। आज पूरी दुनिया मोदी जी को बधाई दे रही है और यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश का पीएम बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications