UP News: सचिव की ईमेल आईडी हैक कर जारी किए 54 फर्जी प्रमाण पत्र, आने लगे OTP तो चकराया माथा, केस दर्ज

UP News: करौंदीकलां ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव की ई-मेल आईडी हैक कर 54 फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। बुधवार को सचिव के मोबाइल पर अचानक कई ओटीपी आने के बाद यह घटना उजागर हुई। सचिव ने तुरंत ई-मेल आईडी को लॉक कराकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

करौंदीकलां ब्लॉक के बांगरकला समेत 12 गांवों के प्रभारी सचिव राम प्रवेश शाही ने बताया कि किसी ने उनकी ईमेल आईडी और व्हाट्सएप हैक कर सीआरएस पोर्टल पर बांगरकला का ईमेल एड्रेस बदल दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए।

UP News Sultanpur 54 Fake Certificate

जारी कर दिया 54 फर्जी प्रमाणपत्र

सचिव ने बताया कि मोबाइल पर बार-बार OTP आने से उन्हें शक हुआ। उन्होंने तत्काल पोर्टल चेक किया, जिसमें पता चला कि जारी किए गए प्रमाण पत्र बांगरकला के नहीं बल्कि लखनऊ व अन्य जिलों के हैं। उसके बाद उन्होंने तत्काल ई-मेल लॉक कर दिया गया और साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया।

4 जनवरी से सीआरएस पोर्टल लॉगिन नहीं किया

सचिव राम प्रवेश शाही ने यह भी कहा कि उन्होंने 4 जनवरी के बाद से सीआरएस पोर्टल पर लॉग इन नहीं किया है। उनका कहना है कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में रखा जाता है। जिनके नाम से फर्जी प्रमाण पत्र जारी हुए हैं, उनका ब्योरा साइबर सेल को सौंपा जाएगा।

प्रमाण पत्रों की जांच से पकड़े जाएंगे ठग

जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है, जिसमें एडीपीआरओ और एडीओ पंचायत को शामिल किया गया है। 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि इस मामले में सचिव की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्रों को पोर्टल से डिलीट कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+