UP News: बुंदेलखंड में सपा को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व सांसद रवि प्रकाश शर्मा
UP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे। बुंदेलखंड में इसको सपा के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है।

वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि सपा मुलायम सिंह यादव के रास्ते से भटक गयी है। चार बार के सांसद रवि प्रकाश वर्मा समाजवादी पार्टी नेतृत्व के साथ अपनी निकटता के लिए जाने जाते थे।
वर्मा ने गुरुवार को अपना इस्तीफा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया था। इसमें उन्होंने लिखा है कि लखीमपुर खीरी जिले में पार्टी की आंतरिक स्थिति के कारण वह काम करने में असमर्थ हैं, इसलिए वह सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। वर्मा गैर-यादव पिछड़े समुदाय के प्रभावशाली नेता हैं।
वह लगातार तीन बार चुनाव जीते और 2009 तक सांसद रहे, लेकिन उसके बाद चुनाव हार गये।बाद में अखिलेश यादव ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया।पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उनकी बेटी पूर्वी वर्मा को टिकट दिया था लेकिन वह चुनाव हार गईं।
रवि प्रकाश वर्मा ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।उन्होंने अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई है, जिसमें वह अपने फैसले का ऐलान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications