UP News: पत्नी की नहीं हुई विदाई तो पति ने कर दी ससुर की हत्या, जानिए पूरा मामला
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी की विदाई कराने गए पति ने अपने ससुर की ही गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के लालबाग चौढेरा गांव के रहने वाले सालिगराम ने अपनी बेटी खुशबू की शादी संजय के साथ की थी। सालिगराम राजकीय मेडिकल कॉलेज से सफाईकर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। पति की मारपीट से आजिज खुशबू तीन महीने पहले अपने पिता के घर आ गई थी।

शुक्रवार शाम करीब चार बजे संजय अपने भतीजे नकुल के साथ अपनी ससुराल पहुंचा। घर के बाहर खड़े ससुर सालिगराम से उसकी बहस होने लगी। अचानक संजय ने तमंचा निकाला और ससुर को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से शालिगराम गिर पड़े। उनकी मौत हो गई।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया। उसके साथ आया भतीजा लोगों की पकड़ में आ गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। आरोपी उसका दामाद है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गयी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications