Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: रोडवेज बसों में ड्राइवर और कंडक्टर को मिलेगा इनाम, डिजिटल ट्रांजेक्शन को देना होगा बढ़ावा

UP News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अब अपने ड्राइवर और कंडक्टरों को डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने जा रहा है। बसों में टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को भीम ऐप के यूपीआई भुगतान स्टीकर का विकल्प दिया जाएगा।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा बताया गया कि जल्द ही बसों की हर सीट के पीछे 8X5 इंच के Bhim UPI भुगतान स्टीकर लगाए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों में यह स्टीकर जल्द से जल्द लगवाए जाएं। इस योजना के तहत टिकट भुगतान को डिजिटल माध्यम से करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

up-roadways-bus-bhim-upi-digital-paymentup-roadways-bus-bhim-upi-digital-payment

डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए हर महीने टॉप-10 बसों के चालक और कंडक्टर को पुरस्कृत किया जाएगा। सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाली बस के ड्राइवर और कंडक्टर को 10,000 का वाउचर दिया जाएगा। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वालों को क्रमशः 5,000 और 2,000 के वाउचर मिलेंगे। चौथे से दसवें स्थान तक के विजेताओं को 1,000 के वाउचर दिए जाएंगे।

डिजिटल भुगतान से यात्रियों को होगी सहूलियत

कहा जा रहा है कि परिवहन निगम का यह कदम यात्रियों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करेगा। यूपीआई स्टीकर लगने के बाद यात्री कैश की परेशानी से बचते हुए सीधे मोबाइल ऐप से भुगतान कर सकेंगे। इससे परिवहन निगम की आय भी बढ़ेगी और पारदर्शिता आएगी।

अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की इस पहल का उद्देश्य डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देना है। इस कदम से न केवल ड्राइवर-कंडक्टरों को इनाम मिलेगा, बल्कि यात्रियों को भी डिजिटल भुगतान सुविधाएं प्राप्त होंगी और बस से सफर के लिए टिकट बुकिंग करने में आसानी होगी।

रोडवेज बसों को भी किया जा रहा डिजिटल

आपको यह भी बता दें कि डिजिटल ट्रांजेक्शन के अलावा यात्री ऑनलाइन भी बस की लोकेशन का पता लगा सकते हैं। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से मार्गदर्शक ऐप पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यह ऐप बस की रियल टाइम जानकारी, ऑनलाइन लोकेशन और नजदीकी बस स्टॉप की जानकारी देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+