UP Lok Sabha Chunav: अदिति सिंह क्यों हैं खामोश? राजनीतिक गलियारों में हो रहीं ये चर्चाएं
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Aditi Singh News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से बीजेपी विधायक अदिति सिंह इन दिनों काफी शांत दिख रही हैं। सभाओं में खामोश रह रही हैं। चुनावी कार्यक्रमों से थोड़ी दूरी बनाकर रह रही हैं।
उनकी इस खामोशी से राजनीतिक गलियारों में हलचल है। तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बीजेपी भी हैरान है। इस सीट से बीजेपी ने राज्यमंत्री दिनेश सिंह पर दूसरी बार दांव लगाया है। सदर विधानसभा में अदिति सिंह की राजनीतिक जमीन मजबूत है।

शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह के चुनावी सभा में विधायक अदिति सिंह मौजूद तो थी लेकिन बिल्कुल शांत और चुप रही। उनकी खामोशी भी बहुत कुछ कह रही थी।रविवार को जीआईसी मैदान में भाजपा की जनसभा में सदर विधायक अदिति सिंह अपनी मां एवं अमावां ब्लॉक प्रमुख वैशाली सिंह के साथ पहुंची। दोपहर करीब एक बजे वह जनसभा स्थल पर पहुंची। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि वहां बैठे पदाधिकारी उस गर्मजोशी से सदर विधायक से नहीं मिले।
एक-दो नेताओं ने ही उनका हालचाल लिया। वहीं गौर करने वाली बात यह रही कि मंच से संबोधन भी सदर विधायक ने नहीं किया और न ही इसके लिए उनसे कहा गया। प्रदेश की मंत्री प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़े नेता मंच पर दिखे, लेकिन किसी ने विधायक अदिति सिंह ने कुछ भी बात करने की जरूरत नहीं समझी। हांलाकि अमित शाह ने अपने संबोधन में अदिति सिंह का पहले नाम लिया। इसके बाद भी अदिति सिंह की दूरी साफ दिख रही थी।
अदिति सिंह की क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। वह उस समय चुनाव जीती थी जब जिले की पांच विधानसभा सीटों पर चार में सपा का कब्जा था। यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications