Indian Railway: प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर पूर्व में दिया गया अस्थाई ठहराव हुआ समाप्त, ये ट्रेनें हुईं बहाल
Railway News Prayagraj Rambag Station New Update: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु बनारस-प्रयागराज जं. खण्ड पर प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं. स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण कार्य एवं प्रयागराज जं. स्टेशन पर रूट रिले इंटरलाॅकिंग से इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग में परिवर्तन हेतु प्री-इंटरलाॅकिंग/नाॅन इंटरलाॅकिंग हेतु ब्लाॅक दिये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर पूर्व में दिये गये अस्थाई ठहराव एवं निरस्तीकरण को समाप्त किया जाता है।
अस्थाई ठहराव बहाल होने वाली गाड़ी-
- सिकन्दराबाद से पूर्व अधिसूचित 10 से 17 अक्टूबर, 2024 तक के स्थान पर संशोधित तिथि 10 से 16 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 12791 सिकन्दराबाद-दानापुर एक्सप्रेस का प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर दिया गया अस्थाई ठहराव समाप्त किया गया है।

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पूर्व अधिसूचित 10 से 17 अक्टूबर, 2024 तक के स्थान पर संशोधित तिथि 10 से 16 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस का प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर दिया गया अस्थाई ठहराव समाप्त किया गया है।
- जयनगर से पूर्व अधिसूचित 10 से 17 अक्टूबर,2024 तक के स्थान पर संशोधित तिथि 10 से 16 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर दिया गया अस्थाई ठहराव समाप्त किया गया है।
निरस्तीकरण-
- पूर्व अधिसूचित 15 एवं 17 अक्टूबर, 2024 के स्थान पर संशोधित तिथि 14 एवं 16 अक्टूबर, 2024 को मुजफ्फरपुर से चलने वाली 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications