UP News: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव के इस फैसले पर गरमायी सियासत, जानिए क्यों बिफरीं मायावती

BSP Chief Mayawati: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव के उस फैसले पर सवाल उठाए हैं जिसके तहत एमपी में अंडा-मीट खुले में बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मायावती

मायावती ने सोशल मीडिया एकाउंट पर ट्वीट करते हुए एमपी सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा है कि मध्य प्रदेश की नई बनी भाजपा सरकार द्वारा बेरोजगारों व अन्य गरीब मेहनतकशों को रोटी-रोजी उपलब्ध कराने का जरूरी फैसला करने के बजाय, रोजगार के अभाव में मछली, अण्डा, मीट आदि का खुले में स्वरोजगार करने वालों पर दमन शुरू कर देना कितना उचित? इस विवादित फैसले पर पुनर्विचार जरूरी है।

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार ही नहीं बल्कि सभी सरकारों से महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि को दूर करने पर ही पूरी तन्मयता से काम करने की जरूरत। फिर भी इन वस्तुओं के खुले में व्यापार करने पर इतनी ज्यादा आपत्ति है तो उन्हें उजाड़ने से पहले दुकान एलाट करने की व्यवस्था सरकार क्यों नहीं करती?

गौरतलब है कि MP की मोहन सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में तमाम फैसले लिए जिसमें से एक फैसला धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने और अंडे-मांस को खुले में बेचने पर प्रतिबंधित करने का भी था। वहीं अब मोहन सरकार की पहली कैबिनेट में हुए इन फैसलों पर सियासत गर्मा गई है, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे बिना बात का बहाना बताया तो वहीं बसपा की मुखिया मायावती ने पलटवार करते हुए जमकर निशाना साधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+