UP News: साल के आखिरी हफ्ते में भी Encounte जारी, UP Police ने आज तीन जिलों में गोली मारकर अपराधियों को दबोचा
UP News: साल 2024 में उत्तर प्रदेश में UP Police द्वारा कई बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया गया। इनमें से कुछ एनकाउंटर पर सवाल भी उठे। अब साल का आखिरी हफ्ता चल रहा है और इस दौरान भी एनकाउंटर की संख्या में कमी नहीं आई है।
बीती रात भी उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन अपराधियों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस द्वारा उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

1. बाराबंकी एनकाउंटर में पकड़ा गया शातिर चोर
बीती रात्रि में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रामनगर थाने की पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक वहां से गुजरा हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे बाइक रोकने के लिए कहा गया तो वह बाइक लेकर भागने लगा।
ऐसे में स्वाॅट और सर्विलांस टीम को सूचना देते हुए पुलिस ने उसका पीछा कर लिया। पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो वह पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ऐसे में पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई। गोली उसके पैर में जाकर लग गई।
इस बारे में जानकारी देते हुए पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ के दौरान शातिर चोर अदनान खान पुत्र बबलू खान निवासी गणेशपुर थाना रामनगर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ में भी मुकदमे दर्ज हैं।
2. बरेली एनकाउंटर में 25000 इनामी बदमाश गिरफ्तार
इसी तरह बरेली जनपद की बहेड़ी और शेरगढ़ थाने की पुलिस ने राजू नगला गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान 25000 इनामी शातिर बदमाश सतीश जाटव को गिरफ्तार किया। सतीश जाटव शिक्षक की हत्या के साथ ही कई लूट की घटनाओं में शामिल था।
इस बारे में जानकारी देते हुए सीओ बहेड़ी अरुण कुमार द्वारा बताया गया कि बहेड़ी और शेरगढ़ थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में सतीश जाटव नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
3. लखीमपुर एनकाउंटर में व्यापारी को लूटने वाला गिरफ्तार
तीसरा एनकाउंटर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में हुआ। बीते दिनों मंडी से पैसे लेकर जा रहे व्यापारी से दिनदहाड़े लूट की घटना को बदमाशों ने इंसान दिया था। कोतवाली पुलिस ने बीती रात्रि में वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में मुन्ना उर्फ हनी को गिरफ्तार किया।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुड़िया खेड़ा मानपुर मोड़ के पास कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में साथी बदमाश मुन्ना उर्फ हनी को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है।
घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अभियुक्त के पास से लूटे गए 65 हजार रुपए और 315 बोर का तमंचा तथा कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications