UP News: आजमगढ़ में 16 मई को होगी पीएम मोदी की जनसभा, तैयारियों में जुटे BJP कार्यकर्ता
UP News: लोकसभा चुनाव की वजह से आजमगढ़ जिले में सियासी पारा बढ़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी की ओर से जिले में इंडिया गठबंधन की रैली आयोजित करने की तैयारी की गई है। वहीं आगामी 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। इस दौरान वह लालगंज सुरक्षित सीट के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित गंधुवई में आमसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर आजमगढ़ प्रशासन के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी पूरी ताक़त से जुट गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक 16 मई को पीएम नरेंद्र मोदी लालगंज सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के निजामाबाद स्थित गंधुवई गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार की देर रात यह कार्यक्रम तय हुआ है। लोकसभा क्षेत्र अंबेडकर नगर और जौनपुर की बॉर्डर से जुड़ती है। यह जनसभा आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए आयोजित हो रही है, किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जनसभा के जरिए कई लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे। कार्यक्रम तय होते ही जिला प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी जनसभा की तैयारियों में भिड़ गए हैं।

इधर जनपद में चुनाव को लेकर सियासी दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी की तरफ से मंदुरी एयरपोर्ट के पास इंडिया गठबंधन की रैली करावाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें राहुल गांधी, ममता बनर्जी, स्टालिन, केजरीवाल, फारुक अब्दुल्ला जैसे के शामिल होने की उम्मीद है। इंडिया गठबंधन इस रैली को 13 मई के पश्चात आयोजित होने की बात सपा नेताओं द्वारा कही जा रही है। अभी इंडिया गठबंधन के रैली की डेट तय हो उसके पहले ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री की जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित हो गया।
यह भी पढ़ें UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, काल भैरव मंदिर में भी किया पूजन












Click it and Unblock the Notifications