यूपी के अमरोहा में पीएम ने की युवाओं से खास अपील, अखिलेश- राहुल को बताया 'आस्था से खिलवाड़ करने वाले शहजादे'
PM Modi News Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गजरौला में अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधिति किया। पीएम मोदी विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश यादव व राहुल गांधी को बताया शहजादा
पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करने के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने इन दोनों लोगों के लिए शहजादे शब्द का प्रयोग किया।

शहजादे कर रहे शूटिंग
पीएम मोदी ने राहुल- अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों शहजादों की फिल्म शूटिंग चल रही है। जिसे जनता पहले ही रिजेक्ट कर चुकी है। ये शहजादे हमारी आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं।
संविधान से मिले अधिकार का करें प्रयोग
पीएम मोदी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी संविधान से मिले इस अधिकार का उपयोग जरूर करें और विशेषकर मैं अपने युवाओं से आग्रह करूंगा, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं कि वे ऐसा मौका जाने न दें, वो अवश्य वोट करें।
एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करेगा लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए टेक्सटाइल पार्क बना रही है। इसका लाभ भी अमरोहा के गारमेंट उद्योग को मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। भाजपा सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना और मुद्रा योजना का लाभ भी यहां के साथियों को हो रहा है। मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में जो हुआ है, वो तो अभी केवल एक ट्रेलर है। अभी तो हमें UP और देश को बहुत आगे लेकर जाना है।












Click it and Unblock the Notifications