UP News: नवजात के पेट से 1.5 किलो का ट्यूमर निकालने के लिए 2 घंटे तक चला ऑपरेशन..नतीजे पर अटकी रही सांसे
King George's Medical University: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (King George's Medical University) के चिकित्सकों को एक बड़ी सफलता मिली है।
केजीएमयू के डॉक्टरों की एक टीम ने दो महीने के बच्चे के पेट से 1.5 किलोग्राम का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालने में सफलता पायी है। ऑपरेशन के बाद बच्चा अब ठीक हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टरों ने सोमवार को यहां दो महीने के एक बच्चे का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया और उसके शरीर से 1.5 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला।
केजीएमयू में बाल चिकित्सा सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जेडी रावत ने कहते हैं कि, " बच्चे के पेट में गांठ दिख रही थी। ऑपरेशन करने पर हमें पता चला कि पेट में किडनी के पास ट्यूमर है और प्रमुख वाहिकाएं सिकुड़ी हुई हैं। गोरखपुर के खोराबाद गांव के बच्चे के पेट में जन्म से ही बड़ी गांठ थी।"
यह जानकारी सामने आने के बाद केजीएमयू के चिकित्सकों ने बच्चे के ऑपरेशन करने के लिए एक टीम बनाई जिसमें प्रोफेसर रावत ने आनंद पांडे, डॉ. मुनि, एनेस्थीसिया के डॉ. सतीश वर्मा और स्टाफ नर्स सुधा के साथ टीम का नेतृत्व किया।
रावत ने कहा कि बच्चा अब सामान्य है और जल्द ही सामान्य जीवन में वापस आ जाएगा।" 29 अगस्त को बच्चे का ऑपरेशन किया गया। डॉ. रावत ने कहा कि यह एक मुश्किल सर्जरी थी क्योंकि ट्यूमर बहुत बड़ा था। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में करीब 2.30 घंटे लगे।
प्रोफेसर रावत ने कहा कि, "गांठ का वजन लगभग 1.5 किलोग्राम था और बच्चे का वजन लगभग 6 किलोग्राम था। सर्जरी के बाद विशेष देखभाल की आवश्यकता थी क्योंकि मरीज के पेट में तरल पदार्थ सहित शरीर में सूजन हो गई थी। लगभग तीन सप्ताह तक सहायक प्रबंधन के बाद, मरीज अब ठीक है और अस्पताल से छुट्टी के लिए तैयार है।"
यह भी पढ़ें-












Click it and Unblock the Notifications