Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mau News: बेटे के लोकसभा क्षेत्र में इस खास अंदाज में दिखे सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, हो रही चर्चा

OP Rajbhar News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह गेहूं की कटाई को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, ओपी राजभर अपने बेटे अरविंद राजभर का चुनाव प्रचार करने घोसी लोकसभा क्षेत्र पहुंचे थे। जनसंपर्क के दौरान वो गेहूं के खेत में पहुंच गए और कटाई करने लगे।

ओपी राजभर मुहम्मदपुर गांव पहुंचे थे। उनका काफीला गांव की तरफ बढ़ रहा था। तभी उन्होंने देखा कि कुछ लोग खेत में गेहूं की कटाई कर रहे हैं। उन्होंने अपना काफीला वहीं रोक दिया और खेत में पहुंच गए। हंसिया लेकर गेहूं की कटाई करने लगे।

op rajbhar

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मैं अपने बेटे अरविंद राजभर के लिए प्रचार करने के दौरान खेत में पहुंचकर लोगों का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने बेटे के पक्ष में वोट करने की लोगों से अपील की। इससे पहले भी ओपी राजभर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे।

अरविंद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बड़े बेटे हैं। वे सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के पद पर हैं। यूपी चुनाव 2022 में सुभासपा ने सपा के साथ गठबंधन किया था। गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर अरविंद ने वाराणसी की शिवपुरी सीट से ताल ठोंका था। लेकिन, वह भाजपा के अनिल राजभर से चुनाव हार गए थे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि दूसरी सीट के लिए सुभासपा और भाजपा नेतृत्व के बीच बातचीत जारी है। अरविंद राजभर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली पिछली सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+