UP News: STF के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी अब्दुल समद, अतीक अहमद का था करीबी
Atiq Ahmed: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मारे गए माफिया डान अतीक अहमद गैंग के खास सदस्य अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। सद्दाम के सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी।

बताया जा रहा है कि अब्दुल अपनी प्रेमिका से मिलने आया था उसी समय में एसटीएफ ने उसको दबोच लिया। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही समद गायब था जिसको एसटीएफ ढूंढ रही थी।
वह लगातार जांच एजेंसियों को चकमा दे रहा था। उसके पास से दो मोबाइल और एक कार बरामद की गई है।
एसटीएफ के मुताबिक वह लगाातर अपने ठिकाने बदल रहा था और दिल्ली, कर्नाटक और मुबंई में भी रह चुका है। उसके खिलाफ प्रयागराज में चार और बरेली में दो मुकदमे दर्ज हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh | Abdul Samad alias Saddam, a member of Atiq Ahmad gang arrested by STF from Delhi. Saddam was carrying a reward of Rs 1 Lakh on his head.
(Video: STF) https://t.co/hTYGO1CgjG pic.twitter.com/dHoacAy2vM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 28, 2023












Click it and Unblock the Notifications