मुजफ्फरनगर एसएसपी ने ऐसा क्या किया जिसका अखिलेश यादव और ओवैसी ने किया विरोध? सामने आई यह वजह
Muzaffarnagar News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एसएसपी अभिषेक सिंह की कार्यप्रणाली पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल खड़ा किया है। इन्होंने इनके नए निर्देश को गलत बताया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
UP News: पैतृक संपत्ति के लिए तहसील कचहरी के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, योगी सरकार कर रही यह बड़ी तैयारी
एसएसपी ने यह दिए हैं निर्देश
मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया था कि कांवड़ मार्ग में स्थित होटलों, दुकानों के मालिकों को बोर्ड पर नाम लिखना आवश्यक होगा।

अखिलेश ने कही यह बात
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस आदेश का विरोध करते हुए कहा है कि यह सामाजिक अपराध है। कोर्ट को इसका तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और जांच कराकर दंडात्मक कारवाई होनी चाहिए। ऐसे आदेशों से शांति व्यवस्था बिगड़ती है।
UP News: अखिलेश यादव ने किसे दिया सरकार बनाने का खुला ऑफर? जानिए पूरा मामला
असदुद्दीन ओवैसी ने इसे मुसलमानों से जोड़ा
असदुद्दीन ओवैसी ने एसएसपी के इस आदेश को गलत बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ऐसा इसलिए कर रही है ताकि कोई कावंडिया भूलकर किसी मुसलमान की दुकान से कुछ खरीद न ले। मुजफ्फरनगर में लगभग 250 किमी मार्ग कांवड़ यात्रा का है। जिस पर भारी संख्या में होटल और ढाबे मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications