UP News: सचिव पर ऑफिस में महिला से गलत व्यवहार का आरोप, मंत्री असीम अरुण ने तुरंत बुलाई पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग मुख्यालय में एक महिला कर्मचारी ने मंत्री के निजी सचिव पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। घटना के बाद विभागीय माहौल तनावपूर्ण हो गया है और पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि सचिव ने कार्यस्थल पर अशोभनीय हरकत की। गुरुवार को जब मंत्री असीम अरुण कार्यालय पहुंचे तो पीड़िता ने मौके पर ही अपनी शिकायत उनसे साझा की।

up news minister takes quick action

शिकायत सुनते ही मंत्री गुस्सा हो गए और गोमतीनगर थाने को तत्काल सूचना दी और पुलिस टीम को कार्यालय बुला लिया। मंत्री ने निजी सचिव को पुलिस को सौंप दिया और पूरे मामले की जानकारी दी।

इस मामले में गामतीनगर थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सचिव से पूछताछ की जा रही है और आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला कर्मचारी का बयान दर्ज किया गया है। साक्ष्यों की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा- महिला सम्मान से कोई समझौता नहीं

मंत्री असीम अरुण ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की गरिमा के साथ किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।

इस घटना के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर किसी महिला के साथ गलत व्यवहार होता है, तो कार्रवाई तय है चाहे आरोपी किसी भी पद पर हो।

आरोपी सचिव प्रयागराज निवासी

जिस सचिव पर आरोप लगे हैं, उनका नाम जयकिशन सिंह है। वे मूल रूप से प्रयागराज के बम्भरौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। वर्तमान में लखनऊ के चिनहट इलाके के विक्रांत खंड में रह रहे हैं।

विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, जयकिशन लंबे समय से मंत्री के निजी स्टाफ के सदस्य हैं। उनके खिलाफ पहली बार इस तरह की शिकायत सामने आई है।

सोशल मीडिया पर मंत्री के फैसले की चर्चा

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। आरोपी सचिव से पूछताछ चल रही है और महिला कर्मचारी की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

सोशल मीडिया पर मंत्री के तत्काल एक्शन की सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि ऐसे मामलों में बिना देर किए कार्रवाई होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+