UP News: मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार ईको कार, तीन की मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेरठ बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार भोर में तेज रफ्तार कार के खड़ी ट्रक में घुस जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखाैदा थानाक्षेत्र के गांव धानोटा के सामने हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में एक इको कार घुस गई। मंगलवार तड़के करीब 4:00 पीलीभीत से पंजाब जा रही सवारी से लदी एक कार ट्रक में घुस गई।

meerut

हादसे में कार का चालक जुनैद (22)पुत्र जमील अहमद निवासी नवाबगंज बरेली, अनिल कश्यप (28) पुत्र मूल चंद कश्यप निवासी लखा खारा थाना गजरौला पीलीभीत, सुनील कश्यप (20) पुत्र मूलचंद कश्यप तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं प्रेमपाल पुत्र दयाराम निवासी लखा खारा, श्यामू मिश्रा पुत्र वेद प्रकाश मिश्रा निवासी लखा खारा, सूरजपाल पुत्र दयाराम पाल निवासी लखा खारा, आनंदपाल पुत्र छोटेलाल निवासी मुरैना थाना देवरिया अनिल पुत्र दिलीप कुमार निवासी सुहादा थाना गजरौला, प्रदीप पुत्र दयाराम निवासी लखा खारा, हरिओम पुत्र मुन्ना लाल निवासी पुरैना थाना देवरिया सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+