कौन है मेरठ जेल में बंद और मेडिकल की तैयारी कर चुका रवि अत्री, जिसने पटना और नालंदा में लीक कराया था नीट पेपर?
NEET Exam Paper Leak Matter Uttar Pradesh: इन दिनों देश के कई जगहों पर नीट परीक्षा में धांधली का विरोध किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन भी पेपर लीक करने वालों की कुंडली खगांल रही है। इसी बीच पुलिस को जिस आरोपी का पता चला है वह पहले से ही उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल में बंद है। रवि अत्री नाम का यह बदमाश पटना व नालंदा में नीट पेपर लीक करने का आरोपी है। इसके साथ ही यह उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती सहित कई परीक्षाओं का पेपर लीक कर चुका है।
रवि अत्री का नाम बिहार में नीट पेपर लीक कराने में सामने आया है। सबूत मिले हैं कि इसके गैंग के लोगों ने ही यहां पेपर लीक किया था। अतुल वत्स और संजीव मुखिया ने बिहार के पटना और नालंदा में पेपर लीक करने का काम किया था। अतुल वत्स फरार है लेकिन संजीव को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इससे अन्य कई लोगों तक पुलिस पहुंच सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, नीट परीक्षा के एक दिन पहले की इस गैंग को पेपर मिल गया था। पटना के एक स्कूल और हास्टल में छात्रों को नीट का पेपर रटवाने का काम किया गया था। रांची में भी एक स्कूल में पेपर हल कराने का मामला सामने आया है।
रवि अत्री उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोेेेेेएडा के लिम्का गांव का रहने वाला है। यह खुद मेडिकल की तैयारी कर चुका है। इसने कोटा में रहकर 2007 में इसकी तैयारी की थी। तैयारी के दौरान ही वह साल्वर गैंग के संपर्क में आ गया। इसके बाद तैयारी छोड़ वह इसी काम में लग गया। 2012 में उसने हरियाणा का प्री टेस्ट पास किया और एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए रोहतक के पीजीआई में दाखिला लिया। बीच में पढ़ाई छोड़ दी। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने उसे पेपर लीक करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications