UP News: राॅबर्ट वाड्रा ने वृदांवन पहुंच किए बांकेबिहारी के दर्शन, बीजेपी पर लगाया यह बड़ा आरोप
Uttar Pradesh News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार को वृदांवन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होेंने गोपी गोस्वामी से भी मुलाकात की। इस दौर उन्होंने राहुल और प्रियंका को लेकर भी कई बातें कहीं।
देश में बदलाव का माहौल
इस दौरान वाड्रा ने कहा कि देश में बदलाव माहौल है। यह जरुरी भी है। देश हित में राहुल और प्रियंका गांधी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके इस प्रयास में मैं भी शामिल हूं।चाहे मैं राजनीति में रहूं या न रहूं, पर देश और देश के लोगों के लिए मेहनत करता रहूंगा। देश में धर्म निरपेक्ष सरकार बने इसके लिए भी प्रयास करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जब किसी को कोई समस्या होती है तो वो भगवान को याद करता है। इससे उसका मनोबल बढ़ता है और वह संकट के घड़ी से बाहर निकलता है। भगवान सभी के हैं,इन्हें लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव भी नहीं होना चाहिए।
कांग्रेस को सनातन विरोधी कहना भाजपा का अपना प्रचार का तरीका उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सनातन विरोधी कहना भाजपा का अपना प्रचार का तरीका है। उनका पूरा परिवार भेदभाव से दूर धर्म निरपेक्ष है। आने वाले समय में देश में एक धर्म निरपेक्ष सरकार बनाएंगे। देश को धर्म निरपेक्ष रखेंगे। कहा कि जो नया गठबंधन बना है, उसे मजूबत रखेंगे। क्योंकि हमारी सोच देश को मजबूत करने की है।
अमेठी से प्रत्याशी के रुप में उनके नाम पर की चर्चा के सवाल पर कहा कि देश के कोने-कोने में चर्चा चल रही है। यह एक पुकार है। लोग उनकी मेहनत को समझते हैं। लोग चाहते हैं, मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं।












Click it and Unblock the Notifications