UP News: 'जो अपनी बहन-बेटी नहीं बचा पाए, उन्होंने हरा झंडा टांग लिया' – संजय निषाद का विवादित बयान

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने जौनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुगलों के समय जो कायर थे, उन्होंने धर्म बदल लिया। उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

डॉ. संजय निषाद इन दिनों अपनी संवैधानिक अधिकार यात्रा पर हैं और इसी दौरान उन्होंने जौनपुर के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में यह बयान दिया। उन्होंने कहा, "मुगलों ने जब गर्दन पर तलवार रखी, तो जो कायर थे, वे धर्म बदल लिए। जो डर गए, वे मर गए।" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

up-news-mantri-sanjay-nishad

'... सलवार पहनकर देश छोड़ दें'

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आगे कहा, "हम अपने पूर्वजों पर गर्व करते हैं, जिन्होंने गर्दन कटवाना स्वीकार किया लेकिन अपनी बहन-बेटियों की इज्जत नहीं बेची।" उन्होंने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि "जो अपनी बहन-बेटी को नहीं बचा पाए, उन्होंने अपने घर पर हरे रंग का झंडा टांग लिया। जिन्हें तलवार पसंद है, वे सलवार पहनकर इस देश से चले जाएं।"

सुल्तानपुर में भी दिया था विवादित बयान

इससे पहले संजय निषाद ने सुल्तानपुर में भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि "मैं सात दरोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर यहां तक पहुंचा हूं।" उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर उनके साथ अन्याय हो रहा है, तो वे सीधे मुख्यमंत्री तक शिकायत भेज सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा, "अगर आपको अन्याय महसूस हो रहा है, तो सीधे मुझे एसएमएस भेजें। मैं पांच मिनट के अंदर मुख्यमंत्री तक सूचना पहुंचा दूंगा और न्याय मिलेगा।" उनके इस बयान से प्रशासन भी सकते में आ गया है।

संजय निषाद के इन बयानों पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा नेताओं ने उनके बयान को भड़काऊ और असंवैधानिक बताया। विपक्ष का कहना है कि योगी सरकार के मंत्री खुलेआम नफरत फैला रहे हैं और कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+