फरेंदा विधानसभा की जनता ने प्रत्याशियों को लेकर दिया यह बड़ा बयान, बताया किसकी बनेगी सरकार, देखें Video

Maharajganj Lok Sabha People Reaction on Candidates: लोकसभा के तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। महराजगंज जिले में नामांकन हो रहा है। यहां अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है। चुनाव को लेकर जगह-जगह चर्चाएं हो रहीं हैं। इसी बीच वन इंडिया हिंदी टीम महराजगंज के फरेंदा में लोगों का मूड जानने पहुंची। लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखी।

पीएम मोदी को देंगे वोट फरेंदा के रहने वाले अंकुर गुप्ता कहते हैं कि जिस हिसाब का विकास यहां होना चाहिए वह नहीं हुआ है। सबसे बड़ी समस्या यहां की बंद गणेश शुगर मिल है। जो काफी समय से बंद है। वर्तमान सांसद पंकज चौधरी ने भी इसके लिए कुछ नहीं किया। इसके साथ ही क्षेत्र के लिए भी उन्होंने कुछ नहीं किया है। लेकिन वोट पीएम मोदी को देंगे।

maharajganj

चुनाव जीतने के बाद कभी नहीं दिखें वीरेन्द्र चौधरी अंकुर गुप्ता कहते हैं कि वीरेन्द्र चौधरी यहां के विधायक हैं लेकिन वह क्षेत्र में दिखाई ही नहीं देते हैं। यहां के विकास कार्यों से भी उनका कोई मतलब नहीं रहता है। पंकज चौधरी की दावेदारी इस बार भी मजबूत है। वीरेन्द्र चौधरी की उनसे कोई प्रतिद्वंदिता नहीं है।

Recommended Video

    प्रत्याशियों को लेकर लोगों ने दिया बड़ा बयान,क्या है जनता की राय?

    स्थानीय समस्याएं शिवम बताते हैं कि फरेंदा में काम हुआ है। स्थानीय समस्याएं कम हैं। लेकिन कुछ समस्याएं हैं। हमारे नगर से एनएच निकलने वाला है। जिसे लेकर कहा जाता है कि कभी बीच से निकलेगा तो कभी कहा जाता है कि बाईपास से निकलेगा। इसे लेकर स्पष्ट जानकारी हमें उपलब्ध करा दी जाए। सांसद कम सक्रिय रहते हैं। लेकिन पीएम मोदी के कार्य सराहनीय हैं। वीरेन्द्र चौधरी पंकज चौधरी के आगे कोई प्रतिद्वंतिता नहीं है।

    विधायक हो गए यही बहुत है प्रेमसागर कहते हैं कि विकास हो रहा है। पीएम मोदी के कार्य अच्छे हैं।नरेन्द्र मोदी को फिर आना चाहिए। शिवनाथ मिश्र कहते हैं कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी विधायक हो गए यही बहुत है, सांसद कहा होंगे। राहुल गांधी का सोच गलत है। मिल चलनी चाहिए। इस पर सरकार को देखना चाहिए।

    वोट देंगे पंकज चाैधरी को कोईला डाढ़ के रहने वाले जगदीश प्रसाद मौर्या कहते हैं कि हमारे गांव में आज भी इंटर कॉलेज व जूनियर हाईस्कूल नहीं है। यहां जाने का रास्ता नहीं है। न पंकज चौधरी क्षेत्र में आते हैं न वीरेन्द्र चौधरी। लेकिन वोट देंगे पंकज चाैधरी को। वीरेन्द्र चौधरी जनता का सम्मान नहीं करते हैं।

    दो साल से हमने नहीं देखा चंदन ने बताया कि स्थानीय स्तर पर काम हुआ है। रेल लाइन से महराजगंज जिला मिलने जा रहा है। जो हमारे विधायक वीरेन्द्र चौधरी को दो साल से हमने नहीं देखा।

    परिवर्तन जरुरी है मोहन जायसवाल कहते है कि सरकार किसी की बने लेकिन विकास होनी चाहिए। पांच साल पर पार्टी को बदल देना चाहिए। परिवर्तन जरुरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+