Exclusive Interview: कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने कहा- 'इस बार जनता ने परिवर्तन का बना लिया है मन'

Mharajganj Lok Sabha Virendra Chaudhary News UP: उत्तर प्रदेश की मराजगंज लोकसभा सीट से जहां बीजेपी ने पंकज चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है वहीं इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस विधायक वीेरेन्द्र चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वन इंडिया हिंदी टीम ने वीरेन्द्र चौधरी से खास बातचीत की।

महराजगंज विकास से बहुत दूर वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि महराजगंज विकास से बहुत दूर है। यहां कुछ विकास नहीं हुआ है। दस वर्षों से केंद्र व सात वर्षों से प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। तीस वर्षों से यहां बीजेपी के सांसद हैं। इस हिसाब से देखिए तो यह जिला आज भी रेल से नहीं जुड़ा है। मेडिकल कॉलेज नहीं बना। कोई भी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।बच्चों के पढ़ने के लिए केंद्रीय विद्यालय भी नहीं है। किसी भी सुविधा का पूरा अभाव है।

virendra

इस बार बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार वीरेन्द्र चौधरी ने कहा है कि इस बार जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। परिवर्तन की हवा चल रही है।

कुर्मी बिरादरी इस बार मेरे साथ इस बार कुर्मी बिरादरी के लोगों का साथ भी मुझे मिल रहा है। लोग परिवर्तन चाहते हैं। पंकज चौधरी ने इस वर्ग के बड़े नेता होने के बाद भी लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

Recommended Video

    महराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

    मैं किसान का बेटा हूं उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। खेती बारी से जुड़ा हूं। यह जनपद किसानों का है। अधिकांश लोग किसानी पर निर्भर हैं। मैं खेती बारी से संबंधित कुछ इस तरीके का विकास करुं जिससे यहां की जनता को रोजगार मिल सके। किसानी का विकास हो।

    महंगाई और बेरोजगारी चरम पर वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस सरकार में बेराजगारी और महंगाई बढ़ी है। इस सरकार ने सभी वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं। तेल,गैस, दास, सब्जी सभी आज अधिकत मूल्य पर बिक रहे हैं। इस महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। वहीं युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

    राहुल गांधी को लेकर दिया बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पक्ष में अपने विचार रखतेे हुए वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि विरोधियों का काम है विरोध करना। राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या रायबरेली से ये पार्टी का निर्णय है। पार्टी को जिस प्रत्याशी को जहां से लड़ाना उचित समझेगी वहीं से चुनाव लड़ाएगी।

    पीएम मोदी धर्म की राजनीति करते हैं उन्होंने कहाकि पीएम मोदी सिर्फ और सिर्फ जाति और धर्म की राजनीति करते हैं। इसके अलावा उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है।

    ईडी सीबीआई पर बयान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ईडी और सीबीआई सरकार के तोते के रुप में काम कर रहे हैं। जो उचित नहं है।

    महराजगंज की जनता से अपील मैं महराजगंज की जनता से यही अपील करता हूं कि इस बार परिवर्तन करें। परिवर्तन अपने घर के अपने माटी के बेटे को जीताएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+