UP News: भगवा पहनकर ढाबे पर चिकन खाने को लेकर लखनऊ में हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

UP News: राजधानी लखनऊ से एक अनोखा मामला सामने आया है। राजधानी में भगवा वस्त्र पहन कर एक युवक को चिकन खाता देख राहगीर भड़क गया। राहगीर को आपत्ति थी कि भगवा वस्त्र पहनकर कैसे कोई व्यक्ति चिकन या फिर मीट खा सकता है।

इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी और फिर हाथापाई तक मामला पहुंच गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह दोनों शख्स कहा सुनी कर रहे हैं।

up news lucknow viral video bhagwa

फिलहाल यह पूरा मामला राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां दिनेश शर्मा नामक युवक भगवा वस्त्र और चोटी के साथ अपने दोस्त सुभाष के साथ ढाबे पर चिकन खा रहा था। तभी नरेंद्र सिंह नामक युवक पहुंचा और पहनावे के चलते उसे रोकने लगा।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी जानकारी

इस दौरान उसे रोकते हुए नरेंद्र ने कहा कि धार्मिक प्रतीक वाले वस्त्र पहनकर मांसाहार करना अनुचित है। नरेंद्र की बात सुनकर दिनेश नाराज हो गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगी इस दौरान वहां मौजूद लोग बीच-बचाव में जुट गए।

ढाबे पर बैठे अन्य ग्राहकों ने स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि दोनों एक दूसरे पर कार्रवाई की मांग करने लगे उसके बाद दोनों को लेकर पुलिस वहां से चली गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दिनेश और उसके साथी सुभाष और एक व्यक्ति के बीच धक्का मुक्‍की हो रही है। गाली-गलौज की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।

फिलहाल इस मामले में गोसाईगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की गई। इस झगड़े में किसी को चोट नहीं आई है लेकिन दोनों पक्ष के लोगों द्वारा लगातार वाद विवाद किया जा रहा था और धमकी दी जा रही थी। पुलिस द्वारा इस मामले में शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+