सत्ता में आने के 24 घंटे के भीतर रद्द होगी अग्निवीर योजना- अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अग्निवीरों को प्रदेश पुलिस में आरक्षण देने के ऐलान के बाद अब समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि अगर वो सत्ता में आए तो अग्निपथ योजना को खत्म कर देंगे।

अपने ट्वीट में अखिलेश यादव ने कहा, "सत्ता में आते ही 24 घंटे में रद्द होगी, देश के सुरक्षा से समझौता करनेवाली और सैनिकों के भविष्य से खिलवाड़ करनेवाली अल्पकालिक 'अग्निवीर' सैन्य भर्ती। 'अग्निवीर' पर यही माँग हमारी। पुरानी भर्ती की फिर हो बहाली।"

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने एक बयान में कहा कि सेवानिवृत्त अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी बल (प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी) में महत्व (वेटेज) दिया जाएगा। इसके बाद अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर योगी सरकार का विरोध जताया है।

भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निपथ योजना 2022 में शुरू की गई एक योजना है, जिसके तहत चयनित उम्मीदवारों को चार साल की अवधि के लिए नामांकित किया जाएगा। सशस्त्र बलों द्वारा घोषित संगठनात्मक आवश्यकताओं और नीतियों के आधार पर, उम्मीदवारों को अपनी नियुक्ति अवधि पूरी करने के बाद स्थायी कैडर में नामांकन के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा। इनमें से 25% तक उम्मीदवारों को नियमित कैडर के रूप में सशस्त्र बलों में नामांकित होने के लिए चुना जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+