बीजेेपी को फेल करने के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बना रहे यह खास रणनीति, जानिए क्या है फार्मूला
Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के मुखिया व कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद अखिलेश यादव इन दिनों खास रणनीति बनाने में लगे हैं। उनके लोकसभा में जाने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इस पर मंथन चल रहा है। जल्द ही पार्टी इस पर निर्णय ले सकती है। आइए जानते हैं इसे लेकर अखिलेश यादव की क्या है खास रणनीति?
सूत्रों की माने तो नेेता प्रतिपक्ष के लिए सबसे बड़ा नाम शिवपाल यादव का है। लेकिन इसके अलावां भी कुछ नाम हैं जिन पर अखिलेश यादव निर्णय ले सकते हैं।चुनाव के पहले ही पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, अगड़ा और आदिवासी समेत सभी जातियों को प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाली सपा ने पीडीए फॉर्मूला बनाया और पूरे प्रचार में इस पर जोर दिया। नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करने में पीडीए फाॅर्मूला पर ध्यान दिया जा सकता है। ऐसे में पिछड़ा, दलित व मुस्लिमों पर भी ध्यान दिया जा सकता है।

अखिलेश अगर ऐसा करते हैं तो परिवारवाद के प्रश्नों का जवाब देने के साथ ही ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद,पल्लवी पटेल जैसे नेताओं को करारा जवाब देगें।
सूत्रों की मानें तो शिवपाल के अलावा, इंद्रजीत सरोज, राम अचल राजभर और कमाल अख्तर का नाम भी रेस में है।












Click it and Unblock the Notifications