ICSE result: चंद्रयांश राय व कनिष्का ने किया टॉप, मिले इनते अंक, देखें पूरी लिस्ट

ICSC Result 2024 Uttar Pradesh: आईसीएसई की 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित हो चुका है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के छात्रों ने परचम लहराया है। 10वीं में सिटी मांटेसरी स्कूल के चंद्रयांश राय ने 99.8 फीसदी नंबर हासिल किए। इसी तरह 12वीं में इसी स्कूल की कनिष्का मित्तल, अर्चिता सिंह और सारिया खान ने संयुक्त रूप से 99.75 फीसदी अंक हासिल करके देश भर में नाम रोशन किया। इस बार काउंसिल ने आधिकारिक रूप से कोई मेरिट जारी नहीं की है।

लखनऊ में इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंड्री एजूकेशन (आसीएसई)- 10वीं में 12,661 और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी)- 12वीं में 10,600 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल में 99.14 और 12वीं में 97.94 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए। राजधानी के मेधावियों ने इस बार 99 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल किया है।

icse

हाईस्कूल में काव्या बिष्ट, भार्गवी सिंह, चिन्मय कृष्णा, इशांत अग्रवाल और मो. अमान ने 99.6 फीसदी अंक हासिल किए। 10वीं में ही आर्या द्विवेदी, अर्जुन कृष्णा, उत्कर्ष सिंह, अमृत पांडेय, कृति श्रीवास्तव, आरना बाजपेयी, अनिरुद्ध शर्मा, इबा शाहीन, शिवांश आनंद, उन्नति वर्मा, याहवी मोहन और शुभ वर्मा ने 99.4 फीसदी अंक हासिल किए। इसके अलावा राजधानी में एक हजार से ज्यादा मेधावियों ने परीक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं।

हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश भर में 48,445 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 48,027 परीक्षार्थी सफल हुए और पास प्रतिशत 99.14 फीसदी रहा। बीते साल इनका पास प्रतिशत 98.4 फीसदी था। इसी तरह 12वीं में परीक्षा में 33,023 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 32,343 उत्तीर्ण हुए। इनका पास प्रतिशत 97.94 फीसदी रहा। बीते साल 12वीं में 96.33 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+