Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News:अमरोहा में बीडीसी और जौनपुर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा और जौनपुर में नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जौनपुर में जहां एक बीजेपी नेता को बदमाशों ने गोली मार दी, वहीं अमरोहा में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को गोली मार दी गई।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है. घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जौनपुर और अमरोहा दोनों जगह मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

up-news-leaders-shot-dead-in-amroha-and-jaunpur

बीजेपी नेता लड़ चुके थे विधानसभा का चुनाव
जौनपर में भाजपा नेता प्रमोद कुमार यादव को उस समय गोली मारी गई जब वे अपने घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि निमंत्रण देने के बहाने बदमाशों ने उन्हें बुलाया और प्रमोद जब बदमाशों के पास पहुंचे तो उन लोगों ने असलहा निकाला और तुरंत गोली मार दी।

प्रमोद यादव को गोली मारने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। वहीं घटना के प्रमोद यादव के परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद उनके परिवार और जानने वालों में काेहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार यादव मौजूद समय में भाजपा संगठ में जिला महामंत्री थे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की टिकट से मल्हनी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे। जब वे चुनाव लड़े थे। उस दौरान बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी भी मैदान में थीं। हालांकि प्रमोद यादव और धनंजय सिंह की पत्नी चुनाव हार गईं थीं।

दावत से लौटते समय बीडीसी को मारी गई गोली
इसी तरह अमरोहा के हसनुपर कोतवाली में बुधवार की देर रात एक दावत में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे सोहरका गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सतपाल खड़कवंशी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।

सिर में गोली लगने के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं रात में परिजनों को जानकारी नहीं हुई। सुबह तक वे घर लौटकर नहीं आए तो परिजन उन्हें खोजने के लिए निकले। लोगों ने तालाब में उनकी लाश देखी। उसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+