जानिए कौन हैं राजकुमारी भानवी सिंह जिन्होंने गृह मंत्री से लगाई न्याय की गुहार, यह है मामला

Bhanavi Singh News Uttar Pradesh: राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। भानवी सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई है।

गृह मंत्री से लगाई गुहार

भानवी सिंह का आरोप है कि वर्ष 2023 में दिल्ली में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें उनका बयान भी दर्ज हो चुका है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर कार्रवाई करने की कृपा करें।

bhanavi

क्या है मामला

राजकुमारी का आरोप था कि उनके देवर अक्षय प्रताप ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी कंपनी के शेयर हथिया लिए हैं। इसके लिए उन्होंने भानवी सिंह के फर्जी डिजिटल साइन बनवाए। कंपनी में उन्हें हटाकर खुद डायरेक्टर बन गए।

कौन हैं भानवी सिंह
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी हैं भानवी सिंह। भानवी उत्तर प्रदेश के बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। भानवी बस्ती राजा के छोटे पुत्र कुंवर रवि प्रताप सिंह की तिसरी बेटी हैं। भानवी की शुरुआती पढ़ाई बस्ती से हुई जबकि आगे की पढ़ाई उन्होंने लखनऊ से की है।

इनका विवाह भदरी रियासत के राजा रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया से 1995 में हुई। इनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। भानवी राजा भैया से भी धनी हैं। जहां राजा भैया के पास 6 करोड़ की संपत्ति है वहीं इनके पास सात करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+