CO Ziaul Haq: जियाउल हक हत्याकांड में 10 को उम्रकैद मिलने के बाद भी पिता को मलाल, राजा भैया को लेकर कही यह बात
CO Ziaul Haq News Kunda Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कुंडा में हुई सीओ जियाउल हक की हत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को उम्र कैद की सजा दी है। इन दस आरोपियों को सजा मिलने के बाद भी जियाउल हक के माता पिता को एक बात का मलाल है। आइए जानते है यह मलाल क्या है..
UP News: 33 उद्यमी मित्रों को जल्द ही नियुक्त करेगी योगी सरकार, इन्वेस्ट यूपी ने पूरी की चयन प्रक्रिया
इस बात का है मलाल
जियाउल हक के अब्बू शमशुल हक और उनकी अम्मी हाजरा खातून ने को जहां 10 लोगों को सजा मिलने पर खुशी हैं वही राजा भैया को क्लीन चिट मिलने से निराशा है। उनका कहना है कि जिसने सारा चक्रव्यूह रचा वह बच गया।

यह थी पूरी घटना
2 मार्च 2013 का है। बलीपुर गांव में प्रधान के परिजनों और समर्थकों ने कुंडा के सीओ जियाउल हक की हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच सीबीआई ने की और इसके बाद दोषियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। सीबीआई कोर्ट ने 4 अक्टूबर को जियाउल हक हत्याकांड मामले की सुनवाई के दौरान सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। सभी आरोपियों को धारा 302 और 149 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही हर एक आरोपी पर 19,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस जुर्माने की आधी रकम जियाउल हक की पत्नी को दी जाएगी












Click it and Unblock the Notifications